1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मथुरा-बरेली हाईवे पर भीषण हादसा, कार ने खेत में काम कर रहे तीन लोगों को रौंदा, मौके पर मौत

मथुरा-बरेली हाईवे पर भीषण हादसा, कार ने खेत में काम कर रहे तीन लोगों को रौंदा, मौके पर मौत

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Nov 05, 2026 02:21 pm IST,  Updated : Nov 05, 2026 02:35 pm IST

यूपी के मथुरा बरेली हाईवे पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। कार चालक ने तीन लोगों को रौं​द दिया, जिससे उनकी मौके पर ही जान चली गई।

In Mathura, a car driver ran over three people, killing them.- India TV Hindi
मथुरा में एक कार चालक ने तीन लोगों को रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। मथुरा-बरेली हाईवे पर गुरुवार को भीषण हादसा हुआ है। राया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क से उतरकर खेत में जा कूदी। वहां अपने देवताओं का थान बनवा रहे तीन लोगों को कार चालक ने रौंद दिया। हादसे में नाती, उसके पिता और बाबा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस बीच कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है, लेकिन ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर मची चीख पुकार

जानकारी के मुताबिक राया थाना क्षेत्र तीनों लोग खेत में देवताओं का थान बनवाने के काम में लगे हुए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे खेत में जा पहुंची और तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। तीन लोगों की मौत से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। वहीं, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। इस बात की जांच की जा रही है कि क्या किसी ने मौके पर कार का नंबर नोट किया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलते ही राया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी है। एक तेज रफ्तार कार ने एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों को उजाड़ दिया। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने बताया कि कार हादसे में तीन लोगों की जान गई है, तीनों एक ही परिवार से हैं। घटना के बाद कार चालक मौके से निकल भागा है, उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। दिवाली से ठीक पहले एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से पूरे परिवार में कोहराम से मचा हुआ है। खुशियों का त्योहार गम के माहौल में बदल गया है।

मथुरा से मोहन श्याम शर्मा की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें 

महिलाओं से लूटमार करने के दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में धरदबोचे

हाथरस में बड़ा हदसा, घर में आग लगने से बुजुर्ग पति-पत्नी की जिंदा जलकर मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।