1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हाथरस में बड़ा हदसा, घर में आग लगने से बुजुर्ग पति-पत्नी की जिंदा जलकर मौत

हाथरस में बड़ा हदसा, घर में आग लगने से बुजुर्ग पति-पत्नी की जिंदा जलकर मौत

 Written By: Malaika Imam
 Published : Nov 05, 2026 10:29 am IST,  Updated : Nov 05, 2026 10:46 am IST

हाथरस जिले में एक मकान में अचानक आग लगने से बुजुर्ग दंपति की जलकर मौत हो गई। हादसे के वक्त शहजाद बेग और उनकी पत्नी सलमा बेग घर में अकेले सो रहे थे।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS.COM

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सादाबाद कस्बे में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। कहारान मोहल्ले में एक मकान में अचानक आग लगने से घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति की जलकर मौत हो गई। हादसे के समय दोनों घर में अकेले थे।

पुलिस के मुताबिक, घटना आधी रात के बाद करीब 1:30 बजे की है। मृतकों की पहचान शहजाद बेग (70) और उनकी पत्नी सलमा बेग (65) के रूप में हुई है। घर में आग लगने की जानकारी मिलने पर पड़ोसियों ने शहजाद के भाई कासिम बेग को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद जब लोग घर के अंदर पहुंचे तो बुजुर्ग दंपति के शव बुरी तरह जली हुई अवस्था में मिले।

SDRF की टीम मौके पर पहुंची 

घटना की गंभीरता को देखते हुए पड़ोसी जिले मथुरा के वृंदावन से राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की 10 सदस्यीय टीम भी मौके पर पहुंची। टीम प्रभारी रजत कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से मकान में आग लगने की सूचना मिली थी, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही दमकल कर्मी आग पर काबू पा चुके थे।

सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. नीरज शर्मा ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, सादाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

नोएडा की 6 दुकानों में लगी आग, 1 की मौत

वहीं, यूपी के नोएडा के सेक्टर-126 में 24 अक्टूबर को करीब 6 दुकानों में भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तलाशी अभियान के दौरान एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

नोएडा के ADCP अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना के बाद इलाके की तलाशी ली गई और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार के मुताबिक, दुकानों के अंदर बड़ी संख्या में LPG सिलेंडर मिले, जिसके चलते राहत और बचाव कार्य के दौरान विशेष सतर्कता बरती गई।

ये भी पढ़ें-

15 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत देशभर का मौसम अपडेट

एक झटके में उजड़ गया परिवार! ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, गर्भवती महिला और बहन की दर्दनाक मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।