1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पति को शराब पिलाकर उसका गला रेता, छाती पर ईंटों से हमला किया, बेवफा पत्नी का ये खौफनाक रूप चौंकाएगा

पति को शराब पिलाकर उसका गला रेता, छाती पर ईंटों से हमला किया, बेवफा पत्नी का ये खौफनाक रूप चौंकाएगा

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Sep 06, 2025 12:28 pm IST,  Updated : Sep 06, 2025 12:44 pm IST

यूपी के सुल्तानपुर में एक पति को शराब पिलाकर उसका गला रेतने का मामला सामने आया है। आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Sultanpur- India TV Hindi
रोने का नाटक करती आरोपी पत्नी Image Source : REPORTER INPUT

सुल्तानपुर: यूपी के सुल्तानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी है। वारदात का खुलासा होने के बाद पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जेल भेज दिया गया है। 

क्या है पूरा मामला?

चांदा थाना क्षेत्र के किंदीपुर गांव में पत्नी ने अवैध संबंधों के लिए अपने ही पति का खून कर दिया। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में एक युवक की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और जांच शुरू की। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमों का गठन किया।

पुलिस ने क्या बताया?

अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि मृतक महेश कुमार गौतम की पत्नी पूजा का प्रेम प्रसंग पड़ोसी जयप्रकाश यादव से चल रहा था। दोनों ने पहले से महेश को रास्ते से हटाने की साजिश रच रखी थी। बुधवार रात जयप्रकाश ने महेश को शराब पिलाई और नशे की हालत में उसे घर छोड़ते समय पेड़ के नीचे लिटा दिया। इसके बाद पूजा को मौके पर बुलाया।

योजना के तहत जयप्रकाश ने चाकू से महेश का गला रेत दिया, जबकि पत्नी पूजा ने पति के सीने पर ईंट से वार किया। मौके पर ही महेश की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू, ईंट और दोनों आरोपियों के मोबाइल बरामद कर लिए हैं। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

इस वारदात ने पूरे गांव को दहला दिया है। तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया और मां का सहारा एक साथ छिन गया है। (रिपोर्ट: जागृति श्रीवास्तव)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।