1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: उन्नाव पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 77 फ्रिज और 40 AC लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

यूपी: उन्नाव पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 77 फ्रिज और 40 AC लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 30, 2026 04:58 pm IST,  Updated : May 30, 2026 04:59 pm IST

उन्नाव पुलिस ने फ्रिज और एसी की कई यूनिट्स लूटने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया और 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लूटे हुए 77 फ्रिज में से 47 फ्रिज और 40 एसी भी बरामद कर लिए हैं।

Unnao police- India TV Hindi
उन्नाव पुलिस को मिली बड़ी सफलता Image Source : UNNAO POLICE/X

उन्नाव: उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। उन्नाव पुलिस को एक ऐसे गिरोह के खिलाफ सफलता मिली है, जिसने हालही में काफी मात्रा में फ्रिज और एसी की यूनिट्स को लूटा था। इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

25 मई को रात 11 बजे एक ट्रक, आशाखेड़ा थाना सोहरामऊ से कानपुर के लिए निकला था, जिसके ड्राइवर नीरज कुमार थे। जब जीपीएस से ट्रक को ट्रैक करने की कोशिश की तो पता लगा कि ट्रक लखनऊ की तरफ वापस आया और फिर टोल प्लाजा तक जाने के बाद जीपीएस बंद हो गया। इसी लोकेशन पर ट्रक ड्राइवर नीरज कुमार घायल अवस्था में  मिला। इस ट्रक में फ्रिज और एसी की यूनिट्स भरी हुई थीं।

अभियुक्तों ने बेच डाले फ्रिज, पुलिस ने किए बरामद

पुलिस ने इस मामले में जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो सच्चाई सामने आई। बदमाशों ने ट्रक ड्राइवर को घायल कर उसे लूटा था और फ्रिज की कई यूनिट्स को बेच भी डाला था। पुलिस ने अपना जाल फैलाकर बदमाशों को पकड़ा और उनसे एक कंटेनर, लूटे गए 77 फ्रिज में से 47 फ्रिज और और 40 एसी बरामद कर लिए। 

पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को पैर में गोली मारी, कुल 5 गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी छुट्टन चौधरी के पैर में गोली मारी और उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में कुल 5 अभियुक्त पकड़े गए, जिनकी पहचान हो गई है। अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं-

  1. छुट्टन चौधरी (उम्र 25 साल)
  2. विवेक मिश्रा (उम्र 22 साल)
  3. विकास वाल्मीकि (उम्र 19 साल) 
  4. राजू उर्फ बलिराम सिंह (उम्र 36 साल)
  5. अविनाश सिंह (उम्र 30 साल)

पुलिस को मिला इनाम

अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन ने पुरस्कार की राशि 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख की, जिसके बाद इस घटना का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को एक लाख रुपए की धनराशि का पुरस्कार दिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।