1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दूसरे मर्दों के साथ संबंध बनाने को करता था मजबूर, पत्नी ने पति पर लगाए बेहद गंभीर आरोप

दूसरे मर्दों के साथ संबंध बनाने को करता था मजबूर, पत्नी ने पति पर लगाए बेहद गंभीर आरोप

 Edited By: Avinash Rai
 Published : Apr 08, 2023 04:10 pm IST,  Updated : Apr 08, 2023 04:10 pm IST

उत्तर प्रदेश के बदायू में एक पत्नी ने अपने पति के खिलाफ ऐसी शिकायत की है जिसे जानकर आपको भी गुस्सा आएगा। दरअसल 12 साल पहले जिस इंसान के साथ महिला ने लव मैरिज किया था उसपर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसका पति उसे दूसरे मर्दों के पास जाने को कहता है।

 up news wife allegation on husband said he is forcing to make relation with other mens police regis- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

अक्सर आपने लोगों को भारत में कहते सुना होगा कि लव मैरिज ज्यादातर असफल हो जाते हैं। वहीं अरेंज मैरेज लव मैरेज की तुलना में ज्यादा सफल होते हैं। हालांकि इस पचड़े में न पड़ते हुए हम आपको एक ऐसे लव मैरेज की कहानी बताने वाले हैं जिसका दुखद अंत होता दिख रहा है। उत्तर प्रदेश के बदायू में एक पत्नी ने अपने पति के खिलाफ ऐसी शिकायत की है जिसे जानकर आपको भी गुस्सा आएगा। दरअसल 12 साल पहले जिस इंसान के साथ महिला ने लव मैरिज किया था उसपर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसका पति उसे दूसरे मर्दों के पास जाने को कहता है। 

पराए मर्दों के साथ संबंध बनाने को किया मजबूर

पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के हजरतपुर थाना क्षेत्र का है। यहां पर एक पीड़ित महिला ने अपने पति पर ऐसा आरोप लगाया है जिसपर आपको गुस्सा आने लगेगा। महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसका पति उसे किसी गैर मर्द के साथ सोने को लेकर दबाव बना रहा है। पत्नी द्वारा दिए गए शिकायत पत्र के मुताबिक उनका लव मैरिज 12 साल पहले थाना क्षेत्र के ही युवक के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से ही पति ने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। 

पति की घटिया हरकत पर जांच शुरू

पति और पत्नी के बीच का यह मामला तब और ज्यादा बिगड़ गया जब पति के साथ उसके भाई ने भी पीड़ित के साथ मारपीट की। वहीं पीड़िता को जातिसूचक गालियां भी दी गई। बता दें कि दोनों की शादी इंटरकास्ट थी। पीड़िता के मुताबिक उसे गाली देकर ससुराल से भगा दिया गया। इन दोनों की दो बेटियां हैं। लेकिन एक बेटी फिलहाल पति के पास है और दूसरी को लेकर पीड़िता अपने मायके में अपनी मां के साथ रहती है। महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसे धंधा करने पर मजबूर किया जा रहा था। वहीं उसे दूसरे मर्दों के साथ सोने के लिए उसका पति दबाव बना रहा था। लेकिन जब महिला विरोध करती तो उसके साथ मारपीट भी किया गया। बता दें कि इस मामले में पुलिस छानबीन कर कार्रवाई शुरू कर चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।