1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 1 और 2 अक्टूबर को नोएडा में निकलने से पहले पढ़ लें ये ट्रैफिक एडवाइजरी, मुश्किल में नहीं फंसेंगे

1 और 2 अक्टूबर को नोएडा में निकलने से पहले पढ़ लें ये ट्रैफिक एडवाइजरी, मुश्किल में नहीं फंसेंगे

 Published : Sep 30, 2025 10:29 pm IST,  Updated : Sep 30, 2025 11:58 pm IST

दशहरा के आयोजन को ध्यान में देखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने 1 और 2 अक्टूबर को नोएडा में कई रूट पर आवागमन को प्रतिबंधित किया है। आइए जानते हैं कि क्या है नोएडा के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी।

UP Noida Traffic Advisory- India TV Hindi
नोएडा ट्रैफिक एडवायजरी। (फाइल फोटो) Image Source : PTI

भारत के अनेक राज्यों में नवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के नोएडा में भी कई जगहों पर दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है। अब विजयादशमी करीब है, ऐसे में नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने दशहरा और मूर्ति विसर्जन को ध्यान में रखते हुए शहर के कई हिस्सों में यातायात को प्रतिबंधित किया है या फिर डायवर्जन किया है। आइए जानते हैं कि 1 और 2 अक्टूबर के लिए क्या है नोएडा का ट्रैफिक अपडेट।

 ट्रैफिक पुलिस ने क्या बताया?

नोएडा ट्रैफिक पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक- "दिनांक 01.10.2025 को दोपहर 14:00 बजे से दिनांक 02.10.2025 को दशहरा पर्व सम्पन्न होने तक नोएडा स्टेडियम सैक्टर-21ए नोएडा / रामलीला मैदान सैक्टर 62/ महर्षि आश्रम नोएडा में रामलीला / रावण दहन आयोजन के समय यातायात को सुव्यवस्थित बनाये रखने के लिए निम्नलिखित मार्गों पर यातायात डायर्वजन एवं वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित किया जायेगा। चिकित्सीय / फायर सर्विस वाहन उक्त प्रतिबंधित से मुक्त रहेंगे।"

नोएडा स्टेडियम सैक्टर-21ए नोएडा पर रामलीला के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था-निम्नांकित मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा-:

(1) सैक्टर 12.22.56 से स्टेडियम की ओर स्टेडियम चौक तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

(2) सैक्टर 10.21 यू-टर्न से स्टेडियम की ओर सैक्टर 12.22.56 तिराहा तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
(3) सैक्टर 8.10.11.12 चौक से स्टेडियम चौक होकर मोदी मॉल चौक तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
(4) सैक्टर 31.25 चौक से सैक्टर 21.25 मोदी मॉल चौक होकर स्टेडियम चौक, सैक्टर 8.10. 11.12 चौक तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
(5) मैट्रों अस्पताल चौक से सैक्टर 12.22 चौक होकर एडॉब/रिलाइन्स चौक तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
(6) कोस्ट गार्ड तिराहा सैक्टर 24 से एनटीपीसी अण्डरपास के ऊपर यू-टर्न लेकर सैक्टर 12. 22 चौक तक तथा सैक्टर 32 की ओर से एनटीपीसी अण्डरपास के आरम्भ से सैक्टर 12/22 चौक तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
(7) सैक्टर 20.21.25.26 जलवायु विहार चौक से सैक्टर 21.25 मोदी मॉल चौक से एडॉब चौक तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
(8) सैक्टर 22.23.24 थाना सैक्टर 24 तिराहा से एडॉब/रिलाइन्स चौक, सैक्टर 21.25 मोदी मॉल चौक तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

यातायात का डायर्वजन निम्नानुसार रहेगा-:

(1) रजनीगंधा चौक की ओर से सैक्टर 12.22.56 तिराहा की ओर होकर जाने वाला यातायात सैक्टर 10.21 यू-टर्न से जलवायु विहार चौक से निठारी होकर सैक्टर 31.25 चौक, एनटीपीसी, गिझौड होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
(2) सैक्टर 12.22.56 तिराहा से स्टेडियम चौक की ओर जाने वाला यातायात सैक्टर 57 चौराहा, गिझौड चौक से सैक्टर 31.25 चौक होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
(3) सैक्टर 12.22.56 तिराहा से रजनीगंधा चौक की ओर जाने वाला यातायात सैक्टर 12.22.56 तिराहा से मैट्रों अस्पताल चौक, सैक्टर 8.10.11.12 चौक से हरौला / झुण्डपुरा चौक होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
(4) डीएम चौक व जलवायु विहार चौक से मोदी मॉल चौक, एडॉब/रिलाइन्स चौक की ओर जाने वाला यातायात जलवायु विहार चौक से निठारी, सैक्टर 31.25 चौक, एनटीपीसी, गिझौड चौक होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

मूर्ति विसर्जन के समय यातायात व्यवस्था

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने बताया- "मूर्ति विसर्जन दिनांक 02.10.2025 को प्रातः 09:00 बजे से प्रारम्भ होकर समाप्ति तक विभिन्न घाटों जैसे- यमुना नदी कालिन्दी मार्ग, हिन्डन नदी कुलेशरा, हिन्डन नदी किसान चौक के पास किया जाना प्रस्तावित है। मूर्ति विसर्जन के समय यातायात को सुव्यवस्थित बनाये रखने के लिए निम्नलिखित मार्गों पर यातायात डायर्वजन एवं वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित किया जायेगा। चिकित्सीय/फायर सर्विस वाहन उक्त प्रतिबंधित से मुक्त रहेंगे।"

नवरात्रि पर्व के अवसर पर मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था

1-नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से कालिन्दी बॉर्डर होकर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को चरखा गोलचक्कर से दलित प्ररेणा स्थल की ओर डायवर्ट किया जायेगा। ये वाहन डीएनडी/चिल्ला होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।

2-सैक्टर 37 से कालिन्दी बॉर्डर की ओर जाने वाले यातायात को महामाया फ्लाईओवर से दलित प्ररेणा स्थल की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात डीएनडी/चिल्ला होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेगा।

3-सूरजपुर से कुलेशरा की ओर जाने वाले यातायात को कच्ची सडक तिराहा से चौगानपुर गोलचक्कर की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात बिसरख गोलचक्कर होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेगा।

4-फेस-2 से हिन्डन नदी की ओर जाने वाले यातायात को फेस-2 से ककराला की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात सोरखा, बिसरख होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेगा।

5-किसान चौक से पर्थला की ओर जाने वाले यातायात को किसान चौक से बिसरख की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात बिसरख से सोरखा से पर्थला होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेगा।

6-पर्थला से किसान चौक की ओर जाने वाले यातायात को पर्थला गोलचक्कर से सोरखा की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात सोरखा बिसरख होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेगा।

आमजन यातायात सम्बन्धी असुविधा उत्पन्न होने पर "हेल्प लाइन नम्बर 9971009001" पर सम्पर्क कर सकते है। असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। उक्त आयोजन के दौरान मार्गों पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार पूर्णतः बन्द रहेंगे।

ये भी पढ़ें- यूपी में फिर कमबैक की तैयारी में कांग्रेस, राज्यभर में करेगी 14 बड़ी रैलियां; इन जातियों को साधने की कोशिश

वाराणसी में पद्मश्री ओलंपियन मोहम्मद शाहिद के घर का एक हिस्सा ढहाया गया, भाइयों का छलका दर्द

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।