UP Panchayat Election Final Voter List: यूपी में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग ने अंतिम वोटर लिस्ट जारी कर दी है। जिला स्तर पर रिलीज की गई इस वोटर लिस्ट में व्यापक संशोधन हुए हैं। दावे और आपत्तियों के निस्तारण और सत्यापन का काम पूरा होने के बाद जारी की गई अंतिम वोटर लिस्ट में लगभग 1.81 करोड़ नए वोटर्स के नाम जोड़े गए हैं, जबकि 1.41 करोड़ वोटर के नाम हटाए गए हैं। कुल मिलाकर पंचायत वोटर लिस्ट में पिछले चुनाव की सूची के मुकाबले करीब 40.19 लाख मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है।
सभी वोटर्स को मिला यूनिक आईडेंटिफिकेशन नंबर
उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए वोटर लिस्ट को ज्यादा पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के मकसद से सभी वोटर्स को 9 अंकों का Unique Identification Number भी अलॉट किया है। इससे पंचायत चुनावों में वोटर्स की पहचान करने और रिकॉर्ड के प्रबंधन में सहायता करेगी। हालांकि, अब अंतिम मतदाता सूची जारी होने के साथ ही पंचायत चुनाव को लेकर जारी सियासी गतिविधियों के तेज होने की उम्मीद भी बढ़ गई है।
पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची की प्रमुख बातें
| विषय | विवरण |
|---|---|
| पहचान व्यवस्था | सभी मतदाताओं को 9 अंकों का पहचान नंबर मिला |
| नए मतदाता | करीब 1.81 करोड़ नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए |
| हटे मतदाता | करीब 1.41 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए |
| कुल वृद्धि | करीब 40.19 लाख मतदाताओं की बढ़ोतरी दर्ज की गई |
बड़े लेवल पर पुनरीक्षण अभियान के बाद तैयार हुई लिस्ट
इससे पहले उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग ने 18 दिसंबर, 2025 को वोटर लिस्ट रिलीज की थी। इसके बाद, यूपी भर में दावे और आपत्तियां दर्ज की गई थीं, जिनकी जांच और सत्यापन के बाद अंतिम मतदाता सूची तैयार की गई। चुनाव आयोग का कहना है कि वोटर लिस्ट को ज्यादा सटीक और त्रुटि रहित बनाने के लिए बड़े लेवल पर पुनरीक्षण अभियान चलाया गया था।
पंचायत वोटर लिस्ट में कैसे सर्च करें अपना नाम?
पंचायत वोटर लिस्ट में अपना नाम सर्च करने के लिए ये स्टेप फॉलो करें।
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट- sec.up.nic.in पर जाएं।
- अब आपको होम पेज पर Panchayat Election 2025-26 Voter Services का आईकॉन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद आप नए पेज पर पहुंच जाएंगे, वहां पर Search Panchayat Voters के आईकॉन पर क्लिक करें।
- अब आप 'मतदाता के व्यक्तिगत विवरण द्वारा' या 'मतदाता पहचान संख्या द्वारा' अपना नाम वोटर लिस्ट में देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- योगी सरकार ने यूपी में प्रधानों को बना दिया प्रशासक, जानें क्यों लिया गया ये फैसला