1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'चूड़ी, बाली, क्लिप, और चाभी...', UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में क्या-क्या लेकर न जाएं अभ्यर्थी, सामने आई लिस्ट

'चूड़ी, बाली, क्लिप, और चाभी...', UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में क्या-क्या लेकर न जाएं अभ्यर्थी, सामने आई लिस्ट

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 08, 2026 02:42 pm IST,  Updated : Jun 08, 2026 02:59 pm IST

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी एग्जाम सेंटर में पहुंचे हुए हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को एग्जाम हॉल में क्या-क्या लेकर नहीं जाना है। इन वस्तुओं की लिस्ट सामने आई है।

एग्जाम सेंटर के बाहर लाइन में खड़े परीक्षार्थी- India TV Hindi
एग्जाम सेंटर के बाहर लाइन में खड़े परीक्षार्थी Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आज हो रही है। पहली पाली की परीक्षा हो गई है। अब दूसरे पाली की परीक्षा की तैयारी चल रही है। दूसरी पाली की परीक्षा के लिए सेंटर के बाहर लंबी कतारे लगी हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

लखनऊ के 51 सेंटर में परीक्षा

जो महिला अभ्यर्थी चूड़ी, कान में बाली पहनकर आई हैं, बाल में क्लिप हैं, वो सब उतरवाया जा रहा है। लखनऊ के 51 सेंटर में परीक्षा हो रही हैं। सेंटर के बाहर पोस्टर लगा है, जिसमें बताया गया है की उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा केंद्र में क्या-क्या ले जाना मना है।

  • ज्वेलरी 
  • पेपर 
  • पेंसिल बॉक्स
  • केलकुलेटर 
  • वॉलेट 
  • सनग्लास 
  • कैप 
  • खाने पीने का सामान 
  • मोबाइल 
  • यूएसबी ड्राइव 
  • घड़ी
  • चाभी 

ये सभी वस्तुएं अभ्यर्थियों को एग्जाम हॉल में ले जाना मना है।

 29 लाख अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा

बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून को प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में लगभग 29 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। 

सरकारी बसों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट

उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राज्य परिवहन निगम की बसों में यात्रा के दौरान किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के हित में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। 

सीएम योगी ने दिया साफ निर्देश

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुविधाजनक भर्ती प्रक्रिया उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को विभिन्न जिलों में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए यात्रा करनी होगी, जिसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके और आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। 

ये भी पढ़ें: 

बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव से मिले 10 से ज्यादा बागी TMC सांसद, बैठक में सीएम शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद

ममता की पार्टी को बड़ा झटका, TMC के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर ने दिया इस्तीफा, कोयल मलिक भी पद छोड़ेंगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।