1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महिलाओं के लिए यूपी पुलिस लाई ऐसी सुविधा, देर रात भी बेखौफ बाहर निकल सकेंगी

महिलाओं के लिए यूपी पुलिस लाई ऐसी सुविधा, देर रात भी बेखौफ बाहर निकल सकेंगी

 Reported By: Vishal Pratap Singh Edited By: Subhash Kumar
 Published : Oct 25, 2024 06:55 pm IST,  Updated : Oct 25, 2024 08:09 pm IST

उत्तर प्रदेश पुलिस ने हाल ही में ऐलान किया है कि रात्रि में महिलाएं कोई साधन न मिलने पर डायल 112 पर कॉल कर के लोकेशन बताकर मदद ले सकती हैं।

महिला सुरक्षा के लिए यूपी पुलिस की पहल।- India TV Hindi
महिला सुरक्षा के लिए यूपी पुलिस की पहल। Image Source : PEXELS

उत्तर प्रदेश पुलिस ने राज्य में महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। यूपी डायल 112 ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ी पहल शुरू की है। पुलिस ने बताया है कि रात्रि में महिलाएं कोई साधन न मिलने पर डायल 112 पर कॉल कर सकती हैं। महिलाओं को रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ये सुविधा मिलेगी। महिलाएं 112 पर कॉल कर लोकेशन बता कर सहायता ले सकती हैं।

यूपी पुलिस ने क्या बताया?

उत्तर प्रदेश पुलिस ने X पर ट्वीट कर के बताया है कि "महिला सुरक्षा के लिए #UP112 की पहल : रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक अकेली महिलाओं हेतु Escort for Women Safety ! प्रदेश मे 300 से अधिक महिला पीआरवी महिला सुरक्षा हेतु तत्पर!"

नागपुर और लुधियाना पुलिस ने भी दी थी सुविधा

साल 2019 में लुधियाना पुलिस ने ऐलान किया था कि ऐसी महिलाएं जिन्हें रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच घर जाने के लिए वाहन न मिले वह पुलिस हेल्पलाइन नंबरों - 112, 1091 और 7837018555 पर कॉल करके सुविधा का अनुरोध कर सकती हैं। पुलिस कंट्रोल रूम की गाड़ी उन्हें सुरक्षित रूप से उसकी मंजिल तक नि:शुल्क छोड़ेगी। वहीं, नागपुर पुलिस ने भी 2019 में कहा था कि हम महिलाओं की सुरक्षा के लिए "होम-ड्रॉप" सुविधा प्रदान कर रहे हैं। कोई भी महिला जो अकेली हो/फंसी हुई हो, जिसके पास रात 9 बजे से सुबह 5 बजे के बीच घर जाने का कोई साधन नहीं है, उसे हम निःशुल्क उसके घर तक सुरक्षित पहुंचाएंगे। इसके लिए 100 या 1091 या 07122561103 पर डायल करें।

ये भी पढ़ेंज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की याचिका; जानें क्या है मामला

उत्तर प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए CM योगी ने लिया ऐतिहासिक फैसला, मुख्य सचिव ने बताया पूरा प्लान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।