1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द, सीएम योगी ने जारी किया आदेश; अब 6 महीने के अंदर दोबारा होगा पेपर

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द, सीएम योगी ने जारी किया आदेश; अब 6 महीने के अंदर दोबारा होगा पेपर

 Reported By: Vishal Pratap Singh Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Feb 24, 2024 01:45 pm IST,  Updated : Feb 24, 2024 02:12 pm IST

प्रदेश सरकार ने यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 रद्द करने का आदेश दिया है। आदेश जारी करते हुए सीएम योगी ने कहा कि नकल माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यूपी पुलिस भर्ती...- India TV Hindi
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द, सीएम योगी ने जारी किया आदेश Image Source : INDIA TV

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द करने का आदेश दे दिया है। सीएम योगी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि युवाओं के हित को धयन में रखते हुए यह निर्णय लिया है। वहीं सरकार ने कहा है कि 06 माह के भीतर ही पूर्ण शुचिता के साथ परीक्षा आयोजित की जाएगी। आदेश में कहा गया है कि युवाओं की मेहनत और परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ होगी कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही RO-ARO की परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर भी प्रदेश सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है।

RO-ARO की परीक्षा को लेकर भी जारी हुए निर्देश

सरकार ने कहा है कि इन परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर अभ्यर्थी 27 फरवरी तक शिकायत और साक्ष्य मौजूद करा सकते हैं। इसके लिए सरकार ने बाकायदा एक मेल आईडी भी जारी की है। सरकार ने कहा है कि जिस किसी को भी इन परीक्षाओं में गड़बड़ी की आशंका है, वह 27 फरवरी तक secyappoint@nic.in पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। बता दें कि प्रयागराज में RO-ARO की भर्ती परीक्षा को रद्द कराने के लिए छात्र आंदोलनरत हैं। 

Uttar Pradesh, Yogi Adityanath
Image Source : INDIA TVRO-ARO परीक्षा को लेकर जारी हुआ निर्देश

सीएम योगी ने किया ट्वीट

वहीं यूपी पुलिस सिपाही भर्ती को रद्द करने के आदेश के बाद सीएम योगी ने के ट्वीट किया है। सीएम ने ट्वीट में लिखा, "यूपी पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर चयन के लिए आयोजित परीक्षा-2023 को निरस्त करने तथा आगामी 06 माह के भीतर ही पुन: परीक्षा कराने के आदेश दिए हैं। परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। युवाओं की मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दशा में बख्शे नहीं जाएंगे। ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी तय है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।