1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी पुलिस का बड़ा कदम, संभल में जामा मस्जिद के ठीक सामने बनेगी पुलिस चौकी

यूपी पुलिस का बड़ा कदम, संभल में जामा मस्जिद के ठीक सामने बनेगी पुलिस चौकी

 Reported By: Shoaib Raza Edited By: Subhash Kumar
 Published : Dec 27, 2024 03:45 pm IST,  Updated : Dec 27, 2024 04:53 pm IST

उत्तर प्रदेश पुलिस ने संभल में बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने संभल में जामा मस्जिद के ठीक सामने पुलिस चौकी बनाने का फैसला किया है। बता दें कि संभल में मस्जिद के सर्वे के दौरान ही हिंसा भड़की थी।

संभल में मस्जिद के पास बनेगी पुलिस चौकी।- India TV Hindi
संभल में मस्जिद के पास बनेगी पुलिस चौकी। Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बीते दिनों बड़े स्तर पर हिंसा की खबर सामने आई थी। दरअसल, कोर्ट के आदेश पर ASI की टीम संभल की जामा मस्जिद का सर्वे करने गई थी। हालांकि, सर्वे के दौरान उपद्रवियों की ओर से बड़े स्तर पर हिंसा की गई। इस हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, बड़ी संख्या में पुलिस वाले भी घायल हुए थे। अब इस हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, यूपी पुलिस अब संभल के कोट पूर्वी मोहल्ले में स्थित जामा मस्जिद के ठीक सामने पुलिस चौकी का निर्माण करने जा रही है। यूपी पुलिस ने इस कदम का कारण भी बताया है।

यूपी पुलिस ने क्या बताया?

संभल में जामा मस्जिद के ठीक सामने पुलिस चौकी बनाई जाएगी। यहां 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी। पुलिस की ओर से अपनी चौकी के निर्माण के लिए संबंधित जगह पर चूना डालकर निशान भी बना दिए हैं। इस कदम पर यूपी पुलिस ने अपना पक्ष भी रखा है। पुलिस ने कहा है कि उन्हें यहां फोर्स की जरूरत रहती है। इस कारण से चौकी का निर्माण किया जाएगा।

मस्जिद पक्ष ने क्या कहा?

यूपी के संभल में जामा मस्जिद के ठीक सामने पुलिस चौकी बनाए जाने के कदम पर अब मस्जिद पक्ष का बयान भी सामने आया है। संभल की मस्जिद कमेटी के लोगों का दावा है कि जहां पुलिस की ओर से चौकी बनाने की बात की जा रही है वो आधी जमीन वक्फ बोर्ड की है। बाकी की जमीन निजी संपत्ति है। मस्जिद कमेटी के लोगों ने कहा कि हमें अचानक बताया गया है कि यहां पुलिस चौकी का निर्माण किया जाएगा।

बीते 24 नवंबर को उत्तर प्रदेश के संभल में शाही मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में 40 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी की है। संभल की नई पुलिस चौकी का नाम क्या होगा इसे लेकर अब तक पुलिस ने जानकारी नहीं दी है।

ये भी पढ़ें- महाकुंभ में ठगों से सावधान! ऑनलाइन रूम बुक किया, रुकने पहुंचे तो पता चला सब फर्जी था, चार लड़कों ने की थी ठगी

कन्नौज में हरदोई को जोड़ने वाला महादेवी घाट पर बना पुल धंसा, भारी वाहनों की एंट्री बैन, डायवर्जन लागू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।