1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पहले से 5 पत्नियां, अब 19 साल की लड़की को किडनैप कर किया निकाह; FIR हुई तो बोला- तुम्हारी दूसरी बेटी भी उठा ले जाऊंगा

पहले से 5 पत्नियां, अब 19 साल की लड़की को किडनैप कर किया निकाह; FIR हुई तो बोला- तुम्हारी दूसरी बेटी भी उठा ले जाऊंगा

 Published : Jun 20, 2023 01:04 pm IST,  Updated : Jun 20, 2023 01:04 pm IST

आरोपी की पांच पत्नियां हैं और उसकी पांच पत्नियों में से केवल एक मुस्लिम है और अन्य चार हिंदू हैं। इससे पता चलता है कि वह शख्स जानबूझकर धर्म परिवर्तन के लिए हिंदू महिलाओं को निशाना बनाता है और फिर छोड़ देता है।

nikah- India TV Hindi
पांच पत्नियों वाले शख्स ने लड़की का अपहरण कर किया छठवीं बार किया निकाह (प्रतिकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE PHOTO

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। यहां पांच पत्नी रखने वाले एक शख्स ने अब 19 साल की हिंदू लड़की का अपहरण कर उससे निकाह किया है। घटना सामने आने के बाद स्थानीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ स्वामी यशवीर सिंह सहित हिंदू कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पीड़ित परिवार को फोन कर दी धमकी

महिला अभी भी आरोपी के साथ है। बजरंग दल के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने 22 जून से पहले लड़की की बरामदगी की मांग को लेकर ज्ञापन दिया और चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं किया गया, तो वे गांव में धरना प्रदर्शन करेंगे। यह जानने के बाद कि पीड़िता के परिवार ने शिकायत दर्ज कराई है, आरोपी ने उन्हें फोन किया और धमकी दी, अगर समय रहते FIR से उसका नाम नहीं हटाया गया, तो वह उनकी दूसरी बेटी को भी ले जाएगा।

संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी लड़की
जिले के आदमपुर गांव निवासी 19 साल की लड़की तीन महीने पहले छपरौली थाने के सनौली नगला गांव में अपने मामा घर रहने के लिए आई थी। बीते दिनों लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में वहां से गायब हो गई। पता चला कि एक मुस्लिम शख्स ने युवती को बहला-फुसलाकर किडनैप कर लिया है। परिजनों ने जब गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई तो आरोपी ने धमकी देते हुए कहा, ''अगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो तुम्हारी दूसरी लड़की भी उठा ले जाऊंगा।''

आरोपी की 5 पत्नियों में से केवल एक मुस्लिम, अन्य चार हिंदू
विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि आरोपी की पांच पत्नियां हैं और उसकी पांच पत्नियों में से केवल एक मुस्लिम है और अन्य चार हिंदू हैं। इससे पता चलता है कि वह शख्स जानबूझकर धर्म परिवर्तन के लिए हिंदू महिलाओं को निशाना बनाता है और फिर छोड़ देता है। आरोपी राशिद पर छपरौली थाने में कई मामले दर्ज हैं। इस बीच, पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

(इनपुट- IANS)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।