1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में इस दिन बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने बताया कहां होगी गर्मी और कब मिलेगी राहत

यूपी में इस दिन बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने बताया कहां होगी गर्मी और कब मिलेगी राहत

 Written By: Mangal Yadav
 Published : May 11, 2025 11:00 pm IST,  Updated : May 11, 2025 11:16 pm IST

पूर्वी यूपी में रविवार को जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान यूपी में मौसम सामान्य रहेगा। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

लखनऊः उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रविवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वी यूपी समेत कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अवध-पूर्वांचल में भी तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, पश्चिमी यूपी में लोगों को गर्मी से राहत मिलनी की उम्मीद नहीं है। 

17 मई से यूपी में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के ज्यादातर जिलों में सोमवार को मौसम सामान्य रहेगा और बारिश नहीं होगी। मौसम विभाग के अनुसार, 12 मई से 15 मई तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। 16 मई से मौसम का मिजाज बदलना शुरू होगा। पूर्वी यूपी में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, 17 मई को पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।  

अभी गर्मी करेगी परेशान

आईएमडी ने बताया कि यूपी में 14-15 मई को लू जैसी स्थिति हो सकती है। अगले पांच दिनों के दौरान तापमान 3-4 डिग्री बढ़ सका है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। 

जानें देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

12 मई को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़, पूर्वोत्तर राजस्थान में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। इस दौरान 40-50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 12-13 तारीख के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट हल्की वर्षा की संभावना है।12-15 मई के दौरान छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 15 को बिहार, झारखंड; 12-13 मई के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड में हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे से लेकर 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।