1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: विधवा महिला ने शादी से मना किया तो लड़के ने खुद को लगाई आग, शरीर का 80 फीसदी हिस्सा जला, हालत नाजुक

यूपी: विधवा महिला ने शादी से मना किया तो लड़के ने खुद को लगाई आग, शरीर का 80 फीसदी हिस्सा जला, हालत नाजुक

 Published : Nov 07, 2023 02:30 pm IST,  Updated : Nov 07, 2023 02:33 pm IST

मुजफ्फरनगर से सटे शामली जिले में एक युवक ने खुद को इसलिए आग लगा ली क्योंकि एक विधवा महिला ने उससे शादी करने से मना कर दिया था। युवक को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।

widow woman- India TV Hindi
युवक ने की सुसाइड की कोशिश, हालत गंभीर Image Source : REPRESENTATIVE PIC

शामली: मुजफ्फरनगर से सटे शामली जिले में कथित तौर पर अपनी प्रेमिका के शादी से इनकार करने से आहत एक युवक ने चौंकाने वाला कदम उठा लिया। युवक ने खुद को आग लगाकर सुसाइड की कोशिश की, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया।

पुलिस ने क्या कहा?

शामली के पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने मंगलवार को बताया कि विनय नाम के 28 साल के युवक ने सोमवार को महिला पुलिस थाने के बाहर खुद को आग लगा ली। इस घटना में उसका करीब 80 प्रतिशत शरीर जल गया है और उसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

उन्होंने कहा कि विनय एक विधवा महिला से प्रेम करता था और दोनों ने शादी करने की योजना बनाई थी। हालांकि बाद में महिला ने कुछ कारणों से उससे शादी करने से इनकार कर दिया जिससे वह परेशान था। अभिषेक ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। (इनपुट: भाषा) 

ये भी पढ़ें: 

कांग्रेस शुरू करने वाली है भारत जोड़ो यात्रा पार्ट- 2! सामने आई ये अहम जानकारी 

बिहार: जातिगत आधार पर हुए सर्वे में सामने आए आर्थिक आंकड़े, ये जाति निकली सबसे ज्यादा गरीब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।