1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: आगरा में सड़क के किनारे सो रहे 80 साल के बुजुर्ग के साथ युवकों ने किया 'घिनौना काम', नशे में थे धुत

यूपी: आगरा में सड़क के किनारे सो रहे 80 साल के बुजुर्ग के साथ युवकों ने किया 'घिनौना काम', नशे में थे धुत

 Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jun 15, 2024 10:55 pm IST,  Updated : Jun 15, 2024 11:17 pm IST

युवकों ने बुजुर्ग के साथ जबरदस्ती कुकर्म किया। बुजुर्ग की उम्र 80 साल बताई जा रही है। बुजुर्ग ने विरोध का प्रयास किया पर युवकों ने उसे जकड़ लिया।

Rape - India TV Hindi
बुजुर्ग के साथ कुकर्म Image Source : REPRESENTATIVE PIC

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा के नामनेर चौराहे पर सड़क किनारे सो रहे 80 साल के एक बुजुर्ग के साथ नशे में धुत युवकों द्वारा कुकर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक विरोध करने पर युवकों ने बल प्रयोग करते हुए बुजुर्ग के साथ कुकर्म किया। 

कैसे सामने आया मामला?

जिस समय युवक ये गंदा काम कर रहे थे, उसी समय पास की दुकान में सो रहे युवक शोर गुल सुनकर जाग गये। उन्होंने आरोपियों का वीडियो बना लिया। पुलिस के मुताबिक यह घटना बृहस्पतिवार देर रात नामनेर चौराहे पर देशी शराब के ठेके के सामने की है। यहां नाले के ऊपर बनी पुलिया के किनारे पटरी दुकानदार 80 वर्षीय बुजुर्ग सो रहा था। देर रात तीन युवक शराब के नशे में वहां आये। 

पहले उन्होंने बुजुर्ग के बगल में बैठकर उसे जगाने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि जब थका-हारा बुजुर्ग नहीं उठा तो उनमें से एक युवक ने बुजुर्ग के साथ कुकर्म करना शुरू कर दिया। बुजुर्ग ने विरोध का प्रयास किया पर युवक ने उसे जकड़ लिया। 

सामने की दुकान में सो रहे युवक शोर सुनकर आ गये। उन्होंने घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। सदर और रकाबगंज पुलिस पहले यह मामला अपने क्षेत्र का होने से इनकार करती रही। लेकिन, वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस उपायुक्त (डीसीपी)-सिटी सूरज कुमार राय ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये। पुलिस की टीम वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। (इनपुट: भाषा) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।