1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में UPSSSC-JE स्टूडेंट्स का प्रदर्शन, डिप्टी CM के आवास का किया घेराव, क्या बोले ब्रजेश पाठक?

लखनऊ में UPSSSC-JE स्टूडेंट्स का प्रदर्शन, डिप्टी CM के आवास का किया घेराव, क्या बोले ब्रजेश पाठक?

 Reported By: Ruchi Kumar Written By: Khushbu Rawal
 Published : Aug 19, 2026 11:57 am IST,  Updated : Aug 19, 2026 11:57 am IST

4612 जूनियर इंजीनियर भर्ती को लेकर छात्रों ने लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद स्टूडेंट्स के प्रतिनिधिमंडल की डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात हुई।

brajesh pathak- India TV Hindi
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की 4,612 जूनियर इंजीनियर भर्ती को लेकर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स लखनऊ की राजभवन कॉलोनी स्थित डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास के बाहर पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन के बाद छात्रों के प्रतिनिधिमंडल की डिप्टी सीएम से मुलाकात हुई। प्रतिनिधियों ने उनके सामने भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अपनी प्रमुख मांगें रखीं। इसमें डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के नतीजे जल्द जारी करने और 'डिपार्टमेंट स्किप' विकल्प उपलब्ध कराने जैसे मुद्दे शामिल रहे। बताया गया कि डिप्टी सीएम ने प्रतिनिधिमंडल की बात सुनी और उनकी मांगों पर उचित स्तर पर विचार किए जाने का आश्वासन दिया। इस मुलाकात के बाद छात्रों को उम्मीद है कि संबंधित विभाग उनकी समस्याओं पर जल्द कोई ठोस फैसला ले सकता है।

फार्मासिस्ट एलोपैथिक सीट बढ़ाने की मांग

वहीं, UPSSSC यूपी फार्मासिस्ट एलोपैथिक सीट बढ़ाने की मांग को लेकर भी आज अभ्यर्थियों डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आवास पहुंचे। बृजेश पाठक से मुलाकात कर फार्मासिस्ट अभ्यर्थियों से उनको अपनी पीड़ा सुनाई। अभ्यर्थियों का कहना बै कि अभी कुल 564 सीटों पर भर्ती जारी है। लेकिन RTI के माध्यम से फरवरी 2025 तक कुल 804 पोस्ट खाली होने की सूचना मिली थी।

मुलाकात के बाद क्या बोले डिप्टी CM?

वहीं, छात्रों के प्रदर्शन पर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, "देखिए, जब आम लोग परेशानी में होते हैं तो हम उनकी मदद करते हैं, उनकी बात सुनते हैं, ऐसा किया जा रहा है। मैं यूपी की जनता के प्रति प्रतिबद्ध हूं, चाहे कोई भी स्थिति हो, हम प्रभावित छात्रों के साथ खड़े हैं।"

भर्ती प्रकिया को लेकर इंतजार में स्टूडेंट्स

बता दें कि UPSSSC की 4,612 जूनियर इंजीनियर भर्ती में शामिल अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया के अगले चरण का इंतजार कर रहे हैं। लंबे समय से प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने के कारण अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। छात्रों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने में देरी से हजारों उम्मीदवारों के करियर और भविष्य की योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। इसी को लेकर अभ्यर्थियों ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की है। उनका कहना है कि आयोग और विभाग की ओर से लंबित चरणों को जल्द पूरा किया जाना चाहिए, ताकि उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया को लेकर स्पष्टता मिल सके।

डिप्टी सीएम के आवास के बाहर जुटे छात्र

अपनी मांगों को लेकर यूपी के अलग-अलग जिलों से अभ्यर्थी लखनऊ पहुंचे और राजभवन कॉलोनी में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास के बाहर उन्होंने प्रदर्शन किया। इस दौरान अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाते हुए सरकार का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर दिलाने की कोशिश की। प्रदर्शन में शामिल उम्मीदवारों का कहना था कि उनका उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया में किसी तरह की बाधा उत्पन्न करना नहीं, बल्कि लंबे समय से लंबित मामलों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करना है। वे चाहते हैं कि संबंधित विभाग उनकी मांगों पर जल्द स्पष्ट फैसला ले और भर्ती की आगे की प्रक्रिया को निर्धारित समय में पूरा करे।

यह भी पढ़ें-

आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों के इलाज में लापरवाही पर योगी सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर कार्रवाई

सीएम योगी का सख्त निर्देश, रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।