1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में 9 साल की मूक बच्ची से बलात्कार, पड़ोस के ही नाबालिग लड़के ने दिया घटना को अंजाम

लखनऊ में 9 साल की मूक बच्ची से बलात्कार, पड़ोस के ही नाबालिग लड़के ने दिया घटना को अंजाम

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jun 11, 2026 08:19 pm IST,  Updated : Jun 11, 2026 10:04 pm IST

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 9 साल की मूक बच्ची से बलात्कार का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इस घटना को अंजाम देने का आरोप पड़ोस के ही नाबालिग लड़के पर लगा है। आइए जानते हैं इस मामले के बारे में।

up lucknow rape case- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PEXELS

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। लखनऊ के थाना सआदत गंज क्षेत्र के अंतर्गत मौला नगरी में एक 9 साल की मूक बच्ची से बलात्कार का मामला सामने आया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, पड़ोस के ही एक नाबालिग आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया है। बच्ची से दुष्कर्म की इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। आइए जानते हैं कि इस घटना के बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है।

पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया

राजधानी लखनऊ में नाबालिग बच्ची के साथ हुई इस हैवानियत ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। क्षेत्र को लोगों में इस घटना के खिलाफ आक्रोश नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार, थाना सआदत गंज पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने क्या बताया?

लखनऊ के थाना सआदतगंज क्षेत्र में 09 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना के संबंध में पुलिस का बयान भी सामने आ गया है। पुलिस ने बताया- "आज दिनांक 11.06.2026 को थाना सआदतगंज क्षेत्रान्तर्गत डायल-112 के माध्यम से मौलानगरी इलाके में एक 09 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच-पड़ताल एवं पूछताछ की गई। प्रारम्भिक जांच में पीड़िता के पड़ोस में रहने वाले एक 16 वर्षीय बाल अपचारी द्वारा उक्त घटना कारित की गई है घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस द्वारा पीड़िता एवं उसके परिजनों से बातचीत कर आवश्यक तथ्य संकलित किए गए तथा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रारम्भ की गई है।"

आरोपी से पूछताछ जारी

पुलिस ने आगे बताया- "पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है तथा प्राप्त तहरीर/प्रार्थना पत्र के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की गहन विवेचना करते हुए सभी उपलब्ध साक्ष्यों एवं परिस्थितिजन्य तथ्यों का संकलन किया जा रहा है।"

ये भी पढ़ें- वृंदावन में श्रद्धालु युवती को छेड़ा तो मचा बवाल! मनचले को ऐसा पीटा कि लोग देखते रह गए; VIDEO वायरल

यूपी में अवैध संबंधों के विवाद में हत्या का खुलासा, पत्नी के प्रेमी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।