1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में अवैध संबंधों के विवाद में हत्या का खुलासा, पत्नी के प्रेमी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

यूपी में अवैध संबंधों के विवाद में हत्या का खुलासा, पत्नी के प्रेमी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

 Edited By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jun 11, 2026 04:41 pm IST,  Updated : Jun 11, 2026 04:41 pm IST

यूपी के सोनभद्र में 9 जून को हुई हत्या का खुलासा पुलिस ने कुछ ही घंटे के भीतर कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामला अवैध संबंधों का है। साथ ही हत्या में प्रयोग किए गए चाकू को भी बरामद किया है।

Murder accused arrested in UP- India TV Hindi
यूपी में पकड़ा गया हत्या आरोपी Image Source : REPORTER INPUT

दुद्धी(सोनभद्र)। यूपी के सोनभद्र में कुछ ही घंटे पहले हुई एक हत्या का मामला सुर्खियों में आ गया था। पुलिस ने आनन फानन में कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा कर दिया है और आरोपी को भी गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और चाकू भी बरामद बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि शराब के बहाने बुलाकर चाकू और पत्थर से हत्या की गई थी। 

अवैध संबंधों में की गई हत्या का पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा

सोनभद्र के दुद्धी थाना क्षेत्र में 9 जून को हुई सनसनीखेज हत्या की गुत्थी का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी राजेन्द्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि महुअरिया गांव निवासी समा सिंह गोंड़ की हत्या के पीछे अवैध संबंधों को लेकर उपजा विवाद था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि  मृतक और आरोपी की पत्नी के बीच संबंध होने की जानकारी थी। इसके बाद आरोपी लगातार इसका विरोध कर रहा था। आरोपी इसको लेकर कई बार समा सिंह गोंड़ को दूर रहने की चेतावनी भी दे चुका था। इसके बावजूद समा नहीं माना और राजेंद्र की पत्नी के सम्पर्क में रहा। इससे आरोपी के मन में आक्रोश बढ़ता गया और उसने हत्या की साजिश रच डाली। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त यूपी 64 बीबी 9969 नंबर की मोटरसाइकिल और चाकू बरामद कर लिया है।

पहले साथ साथ ही शराब, फिर चाकू से दिया हत्या को अंजाम

पुलिस के मुताबिक 9 जून को आरोपी ने योजना बनाकर समा सिंह को फोन कर लीलासी क्षेत्र बुलाया। ग्राम मुरता स्थित बेमा नदी पुलिया के नीचे दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए चाकू और वहां पड़े पत्थर से हमला कर दिया। जिससे समा सिंह गोंड़ की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर बघाडू-बीरसिंह मार्ग के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि मामले में आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है तथा आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है।

सोनभद्र से परमेश्वर पुष्कर की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें 

वृंदावन में श्रद्धालु युवती को छेड़ा तो मचा बवाल! मनचले को ऐसा पीटा कि लोग देखते रह गए; VIDEO वायरल

इटावा में बीहड़ वाले सैयद बाबा की मजार रातों-रात 'गायब', बुलडोजर एक्शन के बाद लगाया गया पेड़

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।