1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में रहेगा कांग्रेस-सपा का गठबंधन? अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में रहेगा कांग्रेस-सपा का गठबंधन? अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान

 Published : Apr 21, 2025 05:09 pm IST,  Updated : Apr 21, 2025 05:19 pm IST

उत्तर प्रदेश में साल 2027 में विधानसभा चुनाव का आयोजन होना है। क्या इस चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन रहेगा? अखिलेश यादव ने इस बारे में बड़ा ऐलान कर दिया है।

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान।- India TV Hindi
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान। Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक तैयारियां तेज होने लगी हैं। भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस समेत तमाम दल अपनी-अपनी तैयारियों में लग चुके हैं। आपको बता दें कि यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव साल 2027 के शुरुआती महीनों में आयोजित होगा। इन तैयारियों के बीच अब समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने इस बात को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस का गठबंधन रहेगा या नहीं। आइए जानते हैं कि अखिलेश यादव ने इस बारे में क्या कुछ कहा है।

क्या बोले अखिलेश यादव?

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को कहा है कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन रहेगा। अखिलेश यादन ने कहा- "2027 के विधानसभा चुनाव में "पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) राज्य से भाजपा को उखाड़ फेंकेगा। इंडिया’ गठबंध है और रहेगा।"

केशव मौर्य ने भी दिया जवाब

अखिलेश यादव यादव द्वारा 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन के ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम और भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने भी जवाब दिया है। उन्होंने X पर लिखा- "सपा, बसपा, कांग्रेस चाहे साथ-साथ लड़ें या अलग-अलग, खिला था कमल, फिर खिलेगा कमल! भाजपा 2027 में 2017 दोहराएगी-फिर एक बार 300 पार! न दंगा, न माफिया राज, न गुंडाराज, न भ्रष्टाचार-तीसरी बार, प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार!"

लोकसभा चुनाव में कैसा था सपा-कांग्रेस का प्रदर्शन

दरअसल, समाजवादी पार्टी साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बने कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDIA अलायंस का हिस्सा है। लोकसभा चुनाव 2024 में सपा और कांग्रेस ने यूपी में एक साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और काफी सफलता हासिल की थी। चुनाव में राज्य की 80 सीटों में से सपा को 37 और कांग्रेस को 6 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। वहीं, भाजपा को 33, RLD को 2 और अपना दल (सोनेलाल) को 1 व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) को 1 सीट हासिल हुई थी।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी की नागरिकता का मामला, कोर्ट ने केंद्र सरकार को दिया 10 दिन का समय

'महाकुंभ के आयोजन को बढ़ा चढ़ा कर पेश किया गया', अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर बोला हमला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।