Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर में पति ने कर दिया पत्नी का सौदा? 4 लोगों के साथ संबंध बनाने के दबाव का आरोप, जानें पूरा मामला

कानपुर में पति ने कर दिया पत्नी का सौदा? 4 लोगों के साथ संबंध बनाने के दबाव का आरोप, जानें पूरा मामला

Edited By: Subhash Kumar @ImSubhashojha Published : Feb 17, 2026 11:27 pm IST, Updated : Feb 17, 2026 11:29 pm IST

कानपुर से पति-पत्नी के संबंधों और सात फेरों को कलंकित करने वाली एक खबर सामने आई है। पत्नी ने अपने पति पर उसका सौदा करने और 4 लोगों के साथ संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है।

up marriage kanpur wife sold- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो।

कानपुर: उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के कैंट थाना क्षेत्र में वैवाहिक संबंधों की पवित्रता को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति ने मात्र 2 लाख रुपये और एक पल्सर बाइक की मांग पूरी न होने पर उसे चार अज्ञात लोगों के हाथों 'बेच' दिया। आरोपी पति ने पत्नी पर इन लोगों के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया और विरोध करने पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने की धमकी दी। इस अमानवीय घटना के बाद पुलिस ने कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता, जो कल्याणपुर क्षेत्र की रहने वाली है, उसने अपनी तहरीर में बताया है कि उसकी शादी कैंट थाना क्षेत्र में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही उसके पति द्वारा उसकी मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना शुरू हो गई। सितंबर 2025 में पति ने अचानक 2 लाख रुपये नकद और एक पल्सर बाइक की मांग की। जब महिला ने यह मांग पूरी करने में असमर्थता जताई, तो पति ने उसे मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने की बार-बार धमकियां देनी शुरू कर दीं। स्थिति तब और बिगड़ती गई जब पति घर में अज्ञात लोगों को लाने लगा, कथित तौर पर वह उन्हें शराब पिलाता और पीड़िता पर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता।

4 लोगों से संबंध बनाने का दवाब

महिला के अनुसार, 27 सितंबर 2025 की रात को आरोपी पति चार अज्ञात व्यक्तियों को घर लेकर आया। उसने पीड़िता से साफ-साफ कहा कि उसे इन लोगों के हाथों बेच दिया गया है और अब वह उनके साथ संबंध बनाए, अन्यथा परिणाम भुगतने पड़ेंगे। जब पीड़िता ने सख्त मना किया, तो क्रोधित पति ने उसे पूरे दिन कमरे में बंद करके भूखा-प्यासा रखा। बाहर से लगातार धमकियां दी जाती रहीं कि "आज रात तुझे जलाकर मार देंगे"। इस दौरान महिला के साथ मारपीट भी की गई।

पुलिस ने क्या एक्शन लिया?

परेशान होकर पीड़िता ने अपने परिजनों को इस अमानवीय व्यवहार की जानकारी दी। जब उसका भाई मौके पर पहुंचा, तो आरोपी पति ने उसे धक्का देकर घर से बाहर कर दिया। स्थिति देखकर पीड़िता ने तुरंत 112 इमरजेंसी नंबर पर कॉल किया, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर कैंट थाने में मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान, अज्ञात व्यक्तियों की तलाश और तथ्यों की पड़ताल के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। (रिपोर्ट: अनुराग श्रीवास्तव)

ये भी पढ़ें- बेटी की विदाई का झांसा देकर दामाद को ससुराल बुलाया, फिर ससुर और सालों ने मिलकर कर दी हत्या

यूपी: चलती एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में TTE ने किया लड़की से रेप, मऊ से एग्जाम देकर गोरखपुर लौट रही थी पीड़िता

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement