1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर में बस में 53 सेकेंड में हो गया खेल: पिता के लिए अंगूठी खरीदने की बात कहकर युवक उड़ा ले गया लाखों का सोना, Video

कानपुर में बस में 53 सेकेंड में हो गया खेल: पिता के लिए अंगूठी खरीदने की बात कहकर युवक उड़ा ले गया लाखों का सोना, Video

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : May 19, 2026 06:58 am IST,  Updated : May 19, 2026 12:12 pm IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक शख्स दुकान से लाखों रुपये का सोना निकाल कर ले गया। युवक पिता के लिए अंगूठी खरीदने की बात कहकर दुकान में घुसा था। ये पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है।

kanpur man fleed with gold ring- India TV Hindi
सोना लेकर भागा शख्स। Image Source : REPORTER

उत्तर प्रदेश के कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में स्थित दामोदर नगर की एक ज्वैलरी शॉप में हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमे रविवार की देर शाम बेहद शातिर तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। खरीदारी के बहाने दुकान में पहुंचे एक युवक ने महिला दुकानदार को बातों में उलझाया और महज 53 सेकेंड के भीतर लाखो रुपये कीमत की छह सोने की अंगूठियां लेकर फरार हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार दामोदर नगर निवासी विजय वर्मा की इलाके में वैभव ज्वैलर्स नाम से दुकान है। रविवार शाम करीब 7:15 बजे विजय दुकान पर मौजूद नहीं थे और उनकी पत्नी रंजिता दुकान संभाल रही थीं। इसी दौरान एक युवक ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचा। उसने बड़े आराम से बातचीत शुरू की और कहा कि उसे अपने पिता के लिए एक अच्छी और वजनदार सोने की अंगूठी खरीदनी है।

 मुट्ठी में अंगूठियां भरकर भागा शख्स

युवक के व्यवहार पर शक न करते हुए महिला दुकानदार ने उसे अलग-अलग डिजाइन की छह सोने की अंगूठियां दिखाईं। आरोपी एक-एक करके अंगूठियां हाथ में पहनकर देखने लगा और लगातार बातचीत करते हुए महिला को भरोसे में लेता रहा। इसी बीच उसने अचानक ट्रे में रखी सभी अंगूठियां अपनी मुट्ठी में भरीं और तेजी से दुकान से बाहर भाग निकला। महिला दुकानदार जब तक कुछ समझ पातीं, तब तक आरोपी दुकान से निकल चुका था। उन्होंने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया, लेकिन युवक पास की गली में घुसकर फरार हो गया। आसपास मौजूद लोग भी उसे पकड़ नहीं सके।

कितनी थी कीमत?

दुकान मालिक विजय वर्मा के मुताबिक चोरी हुई सभी अंगूठियां करीब 18 ग्राम से अधिकः सोने की थीं, जिनकी कुल कीमत लगभग ढाई से तीन लाख रुपये के लगभग बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। फुटेज में आरोपी युवक स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

पुलिस ने क्या बताया?

बर्रा इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (रिपोर्ट: अनुराग श्रीवास्तव)

ये भी पढ़ें- 4 साल की बच्ची को रोता देख सौतेली मां को आया गुस्सा, गला दबाकर मार डाला, बाद में किया चौंकाने वाला खुलासा

यूपी से गिरफ्तार हुआ शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या करने वाला शूटर, सामने आई हत्यारे की पहली तस्वीर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।