1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कोर्ट में शादी के बाद गांव से निकाला, युवक-युवती ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, यूपी के इस जिले का मामला

कोर्ट में शादी के बाद गांव से निकाला, युवक-युवती ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, यूपी के इस जिले का मामला

 Published : May 21, 2025 11:41 am IST,  Updated : May 21, 2025 12:02 pm IST

यूपी के भदोही में युवक-युवती को कोर्ट में शादी के बाद गांव से निकाल दिया गया। इससे आहत होकर दोनों ने मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी है।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से आत्महत्या का दुखी कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अदालत में शादी करने के बाद युगल ने मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी है। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, युवती बुरी तरह से घायल हो गई है। जानकारी के मुताबिक, युवक-युवती को शादी के गांव से निष्कासित कर दिया गया था। इसी से आहत होकर दोनों ने ये कदम उठाया है।

मालगाड़ी के सामने कूद गए युगल

पुलिस ने इस पूरी घटना के बारे में जानकारी दी है। दरअसल, ये पूरी घटना मंगलवार की रात को कंधिया रेलवे क्रासिंग के पास हुई है जहां युवक और युवती वाराणसी से ऊंचाहार जा रही एक मालगाड़ी के सामने कूद गए। मृतक युवक की पहचान 28 साल के रोहित कुमार यादव और घायल युवती की पहचान 24 साल की काजल गौतम के रूप में हुई है। 

दो बच्चों का युवक था पिता

पुलिस के मुताबिक, रोहित कुमार यादव की शादी निशा देवी से हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। हालांकि, रोहित बीते एक साल से काजल के साथ संपर्क में था और दोनों शादी करना चाहते थे। दोनों की अलग जाति के थे। बीते शनिवार को दोनों ही घर से निकल गए थे। रोहित की पत्नी निशा ने उसके शादीशुदा होने को लेकर सोमवार को उप जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र दिया था। 

परिजनों ने गांव से निकल जाने को कहा

पुलिस के मुताबिक, रोहित और काजल ने बीते सोमवार को अदालत में शादी कर ली थी। इसके बाद दोनों ही मंगलवार की शाम को घर पहुंचे थे। हालांकि, दोनों को देखकर उनके परिजनों ने उन्हें अपनाने से इनकार कर दिया और तुरंत गांव से निकल जाने को कहा। इसके बाद दोनों जाकर ट्रेन के सामने कूद गए। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढे़ं- यूपी के गाजीपुर में दिल दहलाने वाला हादसा, हाइटेंशन तार की चपेट में आने से 4 की मौत, पूजा की तैयारी कर रहे थे

गोंडा पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 1 लाख का इनामी बदमाश एनकाउंटर में हुआ ढेर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।