1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुजफ्फरनगर में पुलिस हड़प गई मंदिर के दान की राशि, थाना और चौकी प्रभारी निलंबित

मुजफ्फरनगर में पुलिस हड़प गई मंदिर के दान की राशि, थाना और चौकी प्रभारी निलंबित

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : May 06, 2025 10:09 am IST,  Updated : May 06, 2025 10:30 am IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ऊपर ही मंदिर के दान की राशि को हड़पने का आरोप लगाया गया है। इश मामले में थाना और चौकी प्रभारी निलंबित कर दिया गया है।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PEXELS/PTI

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मंदिर के दान की राशि हड़पने के आरोप में थाना और चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, इस मामले की जांच में शिव मंदिर के दान की राशि हड़पने का मामला सही पाया गया था। इसके बाद थाना और चौकी प्रभारी पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरा मामला मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर क्षेत्र में स्थित हरसोली गांव से सामने आया है। पुलिस पर इस गांव में स्थित शिव मंदिर की दान की राशि हड़पने के आरोप लगा था। इस मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई को अमल में लाया गया है। मुजफ्फरनगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने जानकारी दी है कि शाहपुर थाना प्रभारी दीपक चौधरी और हरसोली पुलिस चौकी के प्रभारी गजेंद्र सिंह को इस मामले में सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, इस मामले में पहले कार्रवाई करते हुए दो पुलिस कांस्टेबल उमेश कुमार और नितिक को निलंबित कर दिया था।

मंदिर के पुजारी का बड़ा आरोप

मुजफ्फरनगर जिले के हरसोली गांव में स्थित शिव मंदिर के पुजारी महंत स्वामी सुखपाल की ओर से दी गई शिकायत में पुलिसवालों पर बड़ा आरोप लगाया गया था। शिकायत के मुताबिक, घटना से संबंधित  पुलिसकर्मियों ने मंदिर प्रबंधन पर दबाव बनाकर मंदिर के दान की राशि हड़पी है। जानकारी के मुताबिक, जांच में ये आरोप सही पाए गए हैं। इसके बाद थाना और चौकी प्रभारी को सस्पेंड किया गया है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- यूपी: शाहजहांपुर में बड़ा सड़क हादसा, कार और बाइक की टक्कर से 6 लोगों की मौत

आगरा में एनकाउंटर, लूट के बाद ज्वेलर की हत्या मामले में आरोपी को किया ढेर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।