1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उठाया बड़ा कदम, 7 डॉक्टर होंगे बर्खास्त, जानें कारण

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उठाया बड़ा कदम, 7 डॉक्टर होंगे बर्खास्त, जानें कारण

 Reported By: Vishal Pratap Singh Edited By: Subhash Kumar
 Published : Aug 21, 2025 09:59 pm IST,  Updated : Aug 21, 2025 10:06 pm IST

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कार्यों के प्रति लापरवाही पर कड़ा कदम उठाया है। उन्होंने राज्य के 7 डॉक्टरों को बर्खास्त करने का निर्देश दिया है।

brajesh pathak uttar pradesh doctors dismiss- India TV Hindi
डिप्टी सीएम ब्रजेश का कड़ा एक्शन। Image Source : PTI/PEXELS

उत्तर प्रदेश में कार्यों के प्रति लापरवाही पर सख्त एक्शन की तैयारी की जा रही है। राज्य के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बिना सूचना लगातार गायब सात डॉक्टरों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। राज्य में अब बिना किसी सूचना के लगातार गायब डॉक्टरों पर गाज गिरेगी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लगातार गैरहाजिर सात डॉक्टरों को बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला।

इन डॉक्टरों पर होगा एक्शन

झांसी जिला चिकित्सालय में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ मुकुल मिश्र, अमेठी के बाजार शुक्ल न्यू सीएचसी के डॉ. विकास कुमार मिश्र, अमेठी के जगदीशपुर न्यू सीएचसी के डॉक्टर विकलेश कुमार शर्मा, बरेली सीएमओ के अधीन डॉ. दीपेश गुप्ता, सीतापुर मिश्रिख सीएचसी में गायनी की डॉ. श्वेता सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विक्रांत आनंद और हाथरस जिला चिकित्सालय के पैथोलॉजिस्ट डॉ. मोहम्मद राफे लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे थे। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने संपर्क किया लेकिन जवाब नहीं आया। डिप्टी सीएम ने मामले को गंभीरता से लिया। गैरहाजिर डॉक्टरों को सेवा से बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं।

गैरहाजिर शिक्षक को आरोप पत्र

बदायूं राजकीय मेडिकल कॉलेज में ईएनटी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अभिषेक कुमार शाह वर्ष 2023 से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। उन्हें आरोप पत्र देकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

समुचित इलाज न मिलने की शिकायत पर होगी कार्यवाही

पीलीभीत जिला महिला चिकित्सालय में मरीज को समुचित इलाज न मिलने की शिकायत को डिप्टी सीएम ने गंभीरता से लिया है। शिकायत के प्रथम दृष्टया मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार को आरोप पत्र देकर उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

निविदा शर्तों में नियमों की अनदेखी पड़ी भारी

निविदा प्रक्रिया के नियम और शर्तों की अनदेखी करना हमीरपुर के मुख्य चिकित्साधिकारी को महंगा पड़ा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हमीरपुर के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गीतम सिंह के खिलाफ आरोप पत्र देकर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें- 'मुगलों और अंग्रेजों के बाद जो बचा, उसे सपा और कांग्रेस ने लूटा', योगी आदित्यनाथ का बयान

शहरों के नाम बदलने को लेकर तेज हुई सियासत, शाहजहांपुर, गाजीपुर, अलीगढ़ की क्या हो नई पहचान? लोगों ने की ये मांग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।