1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दीपों से सजा अस्सी घाट, 9 फीट की रंगोली में बनाई गई भगवान श्रीराम की तस्वीर- VIDEO

दीपों से सजा अस्सी घाट, 9 फीट की रंगोली में बनाई गई भगवान श्रीराम की तस्वीर- VIDEO

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 12, 2023 10:52 pm IST,  Updated : Nov 13, 2023 06:24 am IST

दिवाली के अवसर पर वाराणसी के अस्सी घाट को दीपों से सजा दिया गया। 1008 दीपों से सजे हुए घाट पर 9 फीट के शंख की एक रंगोली भी बनाई गई जिसमें भगवान श्रीराम की दिखाी गई छायाचित्र लोगों के आकर्षण का केंद्र बना।

9 फीट लंबे शंख में भगवान राम की दिखी फोटो- India TV Hindi
9 फीट लंबे शंख में भगवान राम की दिखी फोटो Image Source : PTI

पूरे देश में दिवाली का त्योहार बड़े ही जोरो-शोरो से मनाया जा रहा है। इस दौरान महादेव की नगर काशी में अस्सी घाट पर भव्य दीप उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान 1008 दीपों से पूरे घाट को सजा दिया गया। जिसने भी इस नजारे को देखा, वो देखता ही रह गया। अस्सी घाट पर दीप उत्सव के अलावा विशेष गंगा आरती भी की गई।

9 फीट का शंख

दीपावली के शुभ अवसर पर गंगा सेवा समिति की तरफ से आयोजित होने वाले नियमित गंगा आरती में आज कृपा आर्ट फाउंडेशन की टीम ने एक स्पेशल प्रोग्राम आयोजित किया। इस प्रोग्राम में कुछ कलाकारों ने 9 फीट की एक रंगोली बनाई। यह रंगोली शंख के आकार में थी। लेकिन इसकी खासियत यह है कि इस शंख के केंद्र में भगवान श्रीराम की एक छायाचित्र दर्शाया गया। इस कारण यह रंगोली और भी खास हो गई और लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया।

रंगोली बनाने वाले कलाकारों ने क्या कहा

इस भव्य रंगोली को बनाने वाले कलाकारों ने बताया कि, आज के दिन भगवान राम वनवास से अयोध्या लौटे थे। इस अवसर पर हम काशी दीपावली के पर्व पर गंगा आरती के दौरान दीपदान और रंगोली के माध्यम से इस उत्सव के भागीदार बने हैं।

(वाराणसी से अश्विनी त्रिपाठी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

VIDEO: महिला कर्मी को पिलाई शराब, फिर बारी-बारी से किया रेप, विरोध करने पर जमकर पीटा

दिवाली पर आग से मचा हड़कंप, पटाखा बाजार में कई दुकानें जलकर खाक; 9 जख्मी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।