1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'जब फिल्मों को किया जा सकता है टैक्स फ्री, UP में वाहनों को भी न देना पड़े टोल', जानिए अखिलेश यादव ने योगी सरकार से क्यों की ये खास मांग?

'जब फिल्मों को किया जा सकता है टैक्स फ्री, UP में वाहनों को भी न देना पड़े टोल', जानिए अखिलेश यादव ने योगी सरकार से क्यों की ये खास मांग?

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Feb 09, 2025 12:51 pm IST,  Updated : Feb 09, 2025 01:37 pm IST

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वाहनों से टोल टैक्स खत्म किए जाने की मांग की है। अखिलेश यादव ने कहा कि टोल टैक्स के चक्कर में सड़कों पर लंबा जाम लगता है।

अखिलेश यादव और सीएम योगी- India TV Hindi
अखिलेश यादव और सीएम योगी Image Source : FILE PHOTO

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला लगा हुआ है। यहां लाखों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। सड़क, रेलवे और हवाई मार्ग से लोग महाकुंभ मेले में जा रहे हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार से बड़ी मांग की है।

दूर होगा जाम का संकट

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने रविवार को महाकुंभ के दौरान जाम के संकट से उबरने और यात्रा बाधा दूर करने के लिए सरकार को राज्य में वाहनों को टोल मुक्त करने की सलाह दी। सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखी एक पोस्ट में कहा 'महाकुंभ के अवसर पर उत्तर प्रदेश में वाहनों को टोल मुक्त किया जाना चाहिए। इससे यात्रा में बाधा कम होगी और जाम का संकट भी कम होगा।'

जब फिल्मों से टैक्स को खत्म कर सकती है सरकार- अखिलेश

इसके साथ ही सपा सांसद अखिलेश यादव ने योगी सरकार से सवाल पूछते हुए कहा, 'जब फिल्मों को मनोरंजन टैक्स मुक्त किया जा सकता है तो महाकुंभ के महापर्व पर गाड़ियों को कर मुक्त क्यों नहीं किया जा सकता है?' 

सड़क जाम के कारण हो सकता है हादसा

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण प्रयागराज की ओर जाने वाली सड़कों पर लंबा जाम लग रहा है। लोग वाहनों से निकल कर सड़क पर आ जाते हैं।सड़क किनारे बैठकर आराम भी करते हैं। इससे कोई गंभीर हादसा भी हो सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।