1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने से दब गए 8 बच्चे, 3 की मौत

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने से दब गए 8 बच्चे, 3 की मौत

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jun 28, 2024 10:33 pm IST,  Updated : Jun 29, 2024 06:17 am IST

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिर गई। इस हादसे में 8 बच्चे दीवार के नीचे दब गए जिनमें से 3 की मौत हो गई है।

सांकेतिक फोटो। - India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से शुक्रवार की रात को दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। क्षेत्र के सूरजपुर थाना क्षेत्र के खोदना गांव में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर अचानक से गई जिसके नीचे आने के कारण 8 बच्चे उसके नीचे दब गए। दुखद बात ये है कि इनमें से 3 बच्चों की मौत हो गई है। बाकी के बच्चों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने जानकारी दी है कि ग्रेटर नोएडा में एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिर गई। दीवार गिरने के बाद आनन-फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने तीन बच्चों को मृत घोषित कर दिया। बाकी के बच्चों को बचा लिया गया। बाकी बचे बच्चों का अभी इलाज चल रहा है।

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस द्वारा जानकारी दी गई कि सगीर नामक शख्स के मकान की दीवार गिरने से उनके ही परिवार/रिश्तेदार के 8 बच्चे चपेट में आ गए थे। घटना में आयशा उम्र 16 वर्ष, आहद उम्र 4 वर्ष , हुसैन उम्र 5 वर्ष , आदिल उम्र 8 वर्ष, अलफ़िजा उम्र 2 वर्ष, सोहना उम्र 12 वर्ष, वासील उम्र 11 वर्ष, समीर उम्र 15 वर्ष दीवार गिरने के बाद चपेट में आए थे। इनमें से आहद, आदिल व अलफिदा की उपचार के दौरान दुखद मृत्यु हो गई। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर भी हादसा

दूसरी ओर शुक्रवार को सुबह-सुबह भारी बारिश के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टर्मिनल-1 की छत गिर गई। इस हादसे के कारण 4 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए जिसमें में 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 8 लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज किया जा रहा है। मृतक के परिवार को 20 लाख रुपये और घायल हुए प्रत्येक व्यक्ति को 3-3 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। (रिपोर्ट: राहुल ठाकुर)

ये भी पढ़ें- सीएम योगी का एक्शन, रामपथ निर्माण में लापरवाही मामले में हो गई बड़ी कार्रवाई

अयोध्या के जलभराव पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, बोले- यह भ्रष्टाचार का सैलाब है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।