1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बदायूं में शादी की खुशियां मातम में बदली, बिजली के तार से एक की मौत, पांच झुलसे

बदायूं में शादी की खुशियां मातम में बदली, बिजली के तार से एक की मौत, पांच झुलसे

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jul 06, 2026 11:49 am IST,  Updated : Jul 06, 2026 11:49 am IST

बदायूं में शादी के दौरान एक ही एक हादसा हो गया। बिजली के तार ने एक युवक की जान ले ली और पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

man lost his life after coming in contact with a high tension wire in Badaun.- India TV Hindi
बदायूं में हाईटेंशन तार की चपेट में आकर एक युवक की जान चली गई। Image Source : REPORTER INPUT

बदायूं के सहसवान से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां शादी की खुशियां कुछ ही देर में मातम में बदल गईं। बारात के दौरान रंगशाला की ट्रॉली वहां लगे हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गया। जिससे पूरी ट्रॉली में मौत बनकर करंट दौड़ गया। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम पसर गया।

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के सादपुर गांव की है घटना

यह दर्दनाक हादसा सहसवान कोतवाली क्षेत्र के सादपुर गांव में रविवार रात करीब 12 बजे हुआ। रविवार को बारात पूरे उत्साह के साथ गांव की गलियों से गुजर रही थी। इसी दौरान डीजे की काफी ऊंची रंगशाला की ट्रॉली रास्ते में नीचे लटक रहे हाईटेंशन बिजली के तार से छू गई। तार छूते ही अचानक पूरी ट्रॉली में तेज करंट फैल गया। इससे हड़कंप मच गया। पता चला है कि करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही पांच अन्य लोग गंभीर रूप से झुलसे बताए जा रहे हैं। जानकारी मिली है कि  मृतक युवक गांव का ही है। खुशियों के गीत पलभर में चीखों में बदल गए और बारात में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

बिजली विभाग को दी गई मामले की पूरी सूचना

सादपुर गांव में हादसे के तुरंत बाद वहां के लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दी। इसके बाद सप्लाई बंद कराई गई साथ ही लकड़ी-डंडों की मदद से लोगों को करंट की चपेट से बाहर निकाला गया। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती जांच में हादसे की वजह नीचे लटक रहे हाईटेंशन तार और डीजे ट्रॉली की अधिक ऊंचाई मानी जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। एक लापरवाही ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। घायलों को सीएचसी सहसवान में भर्ती कराया गया है। इस दौरान शादी तो हो गई, लेकिन साथ ही एक युवकी मौत से गांव में गमगीन माहौल है। 

बदायूं से सौरभ शर्मा की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें 

शादी से इनकार पर बेकाबू हुआ युवक, बीच सड़क महिला पर ईंट से किया हमला, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

सीतापुर में प्रे​मी प्रमिका के बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा, सोशल मीडिया से हुई दोस्ती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।