1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव की जिस समय मौत हुई, पत्नी अपर्णा यादव कहां थीं? यहां जानिए

मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव की जिस समय मौत हुई, पत्नी अपर्णा यादव कहां थीं? यहां जानिए

 Reported By: Vishal Pratap Singh Written By: Rituraj Tripathi
 Published : May 13, 2026 10:56 am IST,  Updated : May 13, 2026 01:01 pm IST

मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव के निधन के बाद मुलायम परिवार में शोक है। जिस समय प्रतीक का निधन हुआ, उस समय उनके पास उनकी पत्नी अपर्णा यादव मौजूद नहीं थीं।

Prateek Yadav- India TV Hindi
प्रतीक यादव और उनकी पत्नी अपर्णा यादव Image Source : PRATEEK YADAV-APARNA YADAV/FACEBOOK

लखनऊ: यूपी के सबसे ताकतवर सियासी परिवारों में से एक मुलायम परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है। वह महज 38 साल के थे। उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक, वह तड़के करीब सुबह चार बजे घर के किचेन में अचेत अवस्था में मिले थे। 

पत्नी अपर्णा कहां थीं?

जिस समय प्रतीक को मृत अवस्था में हॉस्पिटल लाया गया, उस समय उनकी पत्नी अपर्णा यादव लखनऊ में मौजूद नहीं थीं। अपर्णा यादव, पति के निधन की सूचना मिलते ही लखनऊ के लिए निकली हैं।

दरअसल अपर्णा यादव सबसे पहले गुजरात के सोमनाथ गई थीं। इसके बाद वह असम गईं और फिर असम से दिल्ली होते हुए लखनऊ वापस लौट रही हैं। उनकी कनेक्टिंग फ्लाइट है।

प्रतीक यादव का होगा पोस्टमार्टम

प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिसमें मौत की वजह साफ हो पाएगी। केजीएमयू में 4 डॉक्टरों की टीम प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम करेगी। पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी की जाएगी।

बीमार भी चल रहे थे प्रतीक

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रतीक यादव को लंग्स में कुछ परेशानी चल रही थी, जिसका वह मेदांता से इलाज करवा रहे थे। लंबे समय से उनके लंग्स में क्लॉट था। सूत्रों के मुताबिक ये भी खबर है कि प्रतीक यादव का 3-4 साल से डिप्रेशन का इलाज चल रहा था।

अखिलेश यादव का भी सामने आया बयान 

अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस भी गए। उन्होंने कहा, "मैंने बचपन से देखा है कि प्रतीक हेल्थ के प्रति जागरूक था। आज हमारे बीच नहीं है। जो कानून कहता है, परिवार के लोग कहते हैं, उस हिसाब से होना चाहिए। लगभग दो महीने पहले मेरी मुलाकात हुई थी, हमने कहा था कि व्यापार को आगे बढ़ाइए।"

अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "प्रतीक यादव का निधन अत्यंत दुखद है! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!"

बता दें कि प्रतीक यादव, मुलायम सिंह और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।