1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बर्थडे पर ससुराल गए दामाद को शराब में जहर देकर ससुर ने मार डाला, पत्नी ने भी दिया साथ; मौत के 4 महीने बाद खुला राज

बर्थडे पर ससुराल गए दामाद को शराब में जहर देकर ससुर ने मार डाला, पत्नी ने भी दिया साथ; मौत के 4 महीने बाद खुला राज

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Apr 30, 2026 11:42 pm IST,  Updated : Apr 30, 2026 11:47 pm IST

आगरा में पुलिस ने युवक की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और ससुर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपियों ने शराब में जहर देकर युवक को मार डाला था।

मृतक की फाइल फोटो- India TV Hindi
मृतक की फाइल फोटो Image Source : REPORTER

आगरा में रिश्ते को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने दामाद की हत्या करने के आरोप में मृतक के ससुर को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मृतक की पत्नी को भी अरेस्ट किया गया है। जानकारी के मुताबिक, जन्मदिन की पार्टी में शराब में जहर देकर दामाद की हत्या की गई थी। मौत के 4 महीने बाद फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट में जहर से मौत की पुष्टि हुई। 

विसरा जांच में सच्चाई आई सामने

5 जनवरी को कोर्ट के आदेश पर ट्रांस यमुना थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। 16 मार्च को कमला नगर थाना पुलिस को जांच सौंपी गई थी। मृतक की शादी तीन साल पहले हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। जन्मदिन पर युवक ससुराल गया था। पार्टी के दौरान शराब में जहर दिया था। रात 3 बजे उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ था। विसरा जांच में सच्चाई सामने आई तो पुलिस भी चौक गई।

पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा

मृतक के परिजनों को पहले से ही हत्या का शक था। इसलिए उन्होंने कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस पूछताछ में मृतक की पत्नी और ससुर ने खुलासा किया कि झगड़े के बाद हत्या की साजिश रची गई। शराब में जहर मिलाया गया था। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके ससुर को जेल भेज दिया है।

ढाई साल के बच्चे की आग में झुलसकर मौत 

वहीं, मेरठ जिले के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम एक झुग्गी में लगी आग में झुलसकर ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि खिरवा रोड स्थित जेवरी नाले के पास एक झुग्गी में आग लगने की सूचना थाना कंकरखेड़ा पुलिस को मिली। पुलिस और दमकल कर्मी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग की चपेट में आने से इब्राहिम नाम के लगभग ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा लग रहा है आग मोमबत्ती से लगी।

रिपोर्ट- अंकुर कुमरिया, आगरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।