1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ कांड के बाद मुजफ्फरनगर में पत्नी ने पति को कॉफी में दिया जहर, दो साल पहले हुई थी शादी

मेरठ कांड के बाद मुजफ्फरनगर में पत्नी ने पति को कॉफी में दिया जहर, दो साल पहले हुई थी शादी

 Published : Mar 27, 2025 11:50 pm IST,  Updated : Mar 28, 2025 12:02 am IST

मेरठ के अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे अनुज शर्मा की बड़ी बहन मीनाक्षी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 वर्ष पहले उसके भाई अनुज की शादी गाजियाबाद के लोनी निवासी पिंकी शर्मा उर्फ सना के साथ हुई थी।

अनुज और पिंकी शर्मा उर्फ सना की फाइल फोटो- India TV Hindi
अनुज और पिंकी शर्मा उर्फ सना की फाइल फोटो Image Source : INDIA TV

मुजफ्फरनगर: मेरठ कांड के बाद मुजफ्फरनगर में पति-पत्नी के रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो साल पहले शादी के बंधन में बधे पति-पत्नी के बीच पनप रहे अविश्वास और शक ने नव दंपति के जीवन में जहर घोल दिया। आरोप है कि भेद खुल जाने के बाद पत्नी ने अपने पति को कॉफी में मिलाकर जहर पिला दिया और उसकी जान लेनी की कोशिश की। 

पति की हालत नाजुक

जहर मिली हुई कॉफी पीने से पति की हालत बिगड़ गई और उसे मेरठ के एक हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती कराया गया। जहां पति जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। इस पूरे मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस में अपनी बहू के खिलाफ पति को मारने की नियत से कॉफी में जहर पिलाने की शिकायत दर्ज कराई गई है।

दो साल पहले हुई थी शादी

मामला मुजफ्फरनगर के कोतवाली खतौली क्षेत्र के गांव भगेला का है। जहां भगेला निवासी 26 वर्षीय अनुज शर्मा की शादी 2 वर्ष पूर्व गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र फरखनगर निवासी पिंकी शर्मा उर्फ सना से हुई थी। अनुज मेरठ के एक अस्पताल में नौकरी करता है। शादी के कुछ महीने बाद ही अनुज और पिंकी के बीच विवाद शुरू हो गया। पिंकी का लगातार मोबाइल पर किसी अन्य लड़के से बात करने को लेकर अनुज और पिंकी के बीच मारपीट और झगड़ा होना शुरू हुआ तो मामला पुलिस तक जा पहुंचा। 

एक्स्ट्रा अफेयर को लेकर होता था झगड़ा

पिंकी ने अपने पति के खिलाफ गाजियाबाद में मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया इसके बाद दोनों पति-पत्नी अनुज और पिंकी को गाजियाबाद के महिला थाने में काउंसलिंग कराई गई। काउंसलिंग के बाद पुलिस ने एक सप्ताह के लिए दोनों को एक साथ रहने के लिए कहा जिस पर अनुज पिंकी को उसके घर से अपने घर ले आया। लेकिन उसके बाद भी अक्सर दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा होने लगा। 

अनुज और पिंकी शर्मा उर्फ सना की फाइल फोटो
Image Source : INDIA TVअनुज और पिंकी शर्मा उर्फ सना की फाइल फोटो

अनुज की बड़ी बहन मीनाक्षी की मानें तो पिंकी का शादी से पहले किसी और लड़के के साथ अफेयर चल रहा था। और शादी के बाद अक्सर पिंकी मोबाइल पर उसे लड़के से मैसेंजर और वीडियो कॉल पर बात करती थी जो मेरे भाई को पसंद नहीं था। मेरे भाई अनुज ने कई बार पिंकी को समझने की कोशिश की लेकिन जब भी मेरा भाई नौकरी पर जाता उसके बाद पिंकी घर पर अकेली रहकर उसे लड़के से घंटो घंटो फोन पर बात करती। एक दिन मेरे भाई ने पिंकी के हाथों से मोबाइल छीन लिया और उसने उसे लड़के से की गई बात और मैसेज के साथ-साथ उसे लड़के का फोटो भी देख लिया। जिस लड़के से पिंकी का अफेयर था। 

पुलिस ने महिला के खिलाफ दर्ज किया मामला

युवक की बहन ने बताया कि वह कोई और नहीं बल्कि पिंकी के ताऊ की लड़की का लड़का था जो रिश्ते में पिंकी का भांजा लगता था। अनुज ने जब पिंकी से इस पूरे मामले में बात की तो उसने बताया कि शादी से पहले वह उसे लड़के से प्रेम करती थी लेकिन शादी के बाद ऐसा कुछ नहीं है। केवल मैं उससे फोन पर बात करती हूं। मेरा उसे लड़के से कोई अब प्रेम नहीं है और ना ही कोई दोस्ती। अनुज की बहन पिंकी का आरोप है कि मेरा भाई अनुज सारी बातें भूल कर अपनी पत्नी पिंकी को घर ले आया लेकिन पिंकी ने 25 मार्च की शाम को मेरे भाई को मारने की नीयत से काफी में जहर डालकर पिला दिया।

 इस मामले में सीओ खतौली राम आशीष यादव ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित के परिजनों की तहरीर के आधार पर महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि अभी हाल में ही मेरठ में मुस्कान नामक एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी। 

रिपोर्ट- योगेश त्यागी, मुजफ्फरनगर 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।