1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एक महिला के 5 पति और छठा शिकार बनने वाला है देवर? पत्नी से प्रताड़ित एक शख्स ने सुनाई दुखभरी दास्तां

एक महिला के 5 पति और छठा शिकार बनने वाला है देवर? पत्नी से प्रताड़ित एक शख्स ने सुनाई दुखभरी दास्तां

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Jun 23, 2025 06:11 pm IST,  Updated : Jun 23, 2025 06:34 pm IST

फतेहपुर के एक युवक ने अपनी पत्नी पर पांच शादियां करने और अब उसे छोड़कर उसके भाई के साथ भाग जाने का आरोप लगाया है। पति ने बताया कि उसे अपनी पत्नी से जान का खतरा है।

पांचवें पति के छोटे भाई के साथ भागी पत्नी- India TV Hindi
पांचवें पति के छोटे भाई के साथ भागी पत्नी

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी पर पांच शादियां करने और अब पांचवें पति को छोड़कर अपने ही देवर के साथ फरार होने का आरोप लगाया है। पीड़ित पति, पंकज अग्रहरि का कहना है कि उसकी पत्नी ने उसे और उसके माता-पिता को घर से निकाल दिया है और जेवरात व रुपये लेकर अपने देवर के साथ भाग गई है। उसने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि वह बाहरी युवकों को बुलाकर मारपीट भी करवा चुकी है। उसे अब अपनी पत्नी और भाई से जान का खतरा है।

पीड़ित ने क्या बताया?

राधानगर के निवासी और पेशे से सब्जी विक्रेता पंकज अग्रहरि ने बताया कि उसकी शादी पिछले वर्ष 16 अप्रैल, 2024 को बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र की रहने वाली गुड़िया नाम की महिला से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही गुड़िया का व्यवहार बदल गया। पंकज ने आरोप लगाया कि गुड़िया पहले से चार शादियां कर चुकी है, जिसमें से तीन उसने फतेहपुर जिले में ही अलग-अलग व्यक्तियों से की और वह खुद गुड़िया का पांचवां पति है।

पंकज के अनुसार, गुड़िया ने शादी के बाद उसका सारा सामान, जेवर और नकदी अपने मायके भिजवा दिए। इतना ही नहीं, वह पंकज और उसके माता-पिता को अब घर में घुसने तक नहीं दे रही है। पंकज ने यह भी बताया कि गुड़िया ने कई बार बाहरी युवकों को बुलाकर उसके साथ मारपीट करवाई है।

देवर संग रहने का आरोप

पीड़ित का सबसे बड़ा आरोप यह है कि गुड़िया अब उसके छोटे भाई के साथ ही रह रही है। पंकज ने कहा, "मैं अब भी उसे अपनाने को तैयार हूं, लेकिन वह मेरे भाई से किसी भी तरह का रिश्ता न रखे, तभी मैं उसे अपने साथ रखूंगा।"

पति को जान का खतरा

पंकज ने आरोप लगाया, "मेरी पत्नी ने शादी को व्यापार बना लिया है। वह शादी करके सामान हड़पती है और फिर किसी और के साथ चली जाती है। यह उसका तरीका बन गया है।" युवक ने यह भी बताया कि उसे अपनी जान का खतरा है, क्योंकि पत्नी ने पहले भी उस पर हमला करवाया है।

पुलिस जांच जारी

घटना को लेकर पंकज अग्रहरि ने संबंधित थाना और अधिकारियों को लिखित शिकायत दी है और न्याय की मांग की है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

(रिपोर्ट- उमेश चन्द्रा)

ये भी पढ़ें-

सुपरफास्ट स्पीड से चली लव स्टोरी: सामने वाली खिड़की में दिखी लड़की, दिल दे बैठा अजय और फिर...

"पश्चिम एशिया में अमेरिका की भूमिका मरहम के बजाय जहर", मौलाना मदनी ने की ईरान पर बमबारी की कड़ी निंदा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।