1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दोस्त को भाई मानता था, बीवी को ही लेकर हुआ फरार; पीड़ित ने कहा- '...मेरी भी लाश ड्रम में मिलती'

दोस्त को भाई मानता था, बीवी को ही लेकर हुआ फरार; पीड़ित ने कहा- '...मेरी भी लाश ड्रम में मिलती'

 Edited By: Amar Deep
 Published : Mar 28, 2025 09:21 am IST,  Updated : Mar 28, 2025 09:34 am IST

यूपी के गाजीपुर जिले में पहुंचे बिहार के एक शख्स ने बताया कि उसके दोस्त ने उसकी बीवी को बहला कर भगा लिया। पीड़ित अपनी पत्नी को ले जाने आया था, लेकिन महिला उसके साथ जाने को तैयार नहीं है।

पीड़ित पति और उसकी पत्नी।- India TV Hindi
पीड़ित पति और उसकी पत्नी। Image Source : INDIA TV

गाजीपुर: जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपने ही दोस्त को धोखा दिया और उसकी बीवी को अपने साथ भगा लाया। पीड़ित बिहार के बक्सर जिले का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त मध्य प्रदेश के इंदौर में एक साथ काम करते थे। इस दौरान दोनों में दोस्ती हुई और पीड़ित अपने दोस्त को भाई से भी बढ़कर मानता था। करीब ढाई साल पहले उसने एक महिला से लव मैरिज की। इस दौरान भी दोस्त का उसके घर पर आना-जाना लगा रहता था। इसी बीच दोस्त और पीड़ित की बीवी के बीच नजदीकियां बढ़ीं और अब उसके दोस्त ने ही उसकी बीवी को भगा लिया।  

पत्नी को लेने गाजीपुर पहुंचा शख्स

अपनी पत्नी को खोजते हुए बक्सर के मंगल यादव इंदौर से यूपी के गाजीपुर जिले में पहुंचा। यहां मरदह भवानीपुर में स्थित वह अपने दोस्त के घर गया, जहां उसकी बीवी भी मौजूद थी। जब उसने अपनी पत्नी को वापस ले जाने की कोशिश की, तो पत्नी ने उसके साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। मंगल का कहना है कि अजय यादव, जो पहले उसके घर आता-जाता था, धीरे-धीरे उसकी पत्नी के करीब आ गया। बाद में अजय ने उसे बहला-फुसला लिया और अपने साथ ले गया। पीड़ित मंगल यादव ने कहा कि अच्छा हुआ कि उसकी बीवी पहले ही भाग गई। अगर उसकी पत्नी समय रहते भाग न जाती, तो शायद उसकी लाश भी किसी ड्रम में मिलती।

ढाई साल पहले की थी लव मैरिज

बताया जा रहा है कि ढाई साल पहले प्यार की खातिर मंगल यादव की पत्नी सीता देवी ने घर छोड़ दिया था। उसने मंगल यादव के साथ शादी के बाद नया जीवन शुरू किया, लेकिन वही पत्नी उसके सबसे करीबी दोस्त के साथ फरार हो गई। मंगल यादव के मुताबिक, उसकी पत्नी छह महीने की गर्भवती थी। वहीं उसका दोस्त और वह दोनों इंदौर में नौकरी कर रहे थे। मंगल यादव का कहना है कि जिस दोस्त को वह भाई जैसा मानता था, जिसके साथ उसने एक थाली में खाना खाया, उसी ने उसकी दुनिया उजाड़ दी। (इनपुट- शशिकांत तिवारी)

यह भी पढ़ें-

बेंगलुरु में पति ने हत्या कर सूटकेस में डाला महिला का शव, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मेरठ हत्याकांड: साहिल और मुस्कान को लेकर जेल सुपरिटेंडेंट का बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।