1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CM योगी ने शामली को दी 581 करोड़ की सौगात, किया तमाम विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

CM योगी ने शामली को दी 581 करोड़ की सौगात, किया तमाम विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

 Reported By: Ruchi Kumar Written By: Vinay Trivedi
 Published : Jul 17, 2026 11:39 am IST,  Updated : Jul 17, 2026 01:18 pm IST

सीएम योगी आदित्यनाथ, वेस्टर्न यूपी को 2 हजार 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की सौगात देने वाले हैं। इस क्रम में मुख्यमंत्री योगी ने सबसे पहले शामली पहुंचकर 581 करोड़ की अलग-अलग परियोजनाओं को लोकार्पण और शिलान्यास किया।

Yogi Adityanath western UP projects- India TV Hindi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, वेस्टर्न यूपी को आज 255 परियोजनाओं की बड़ी सौगात देंगे। Image Source : PTI (फाइल फोटो)

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश यूपी को आज (शुक्रवार को) 2 हजार 452 करोड़ रुपये की सौगात देने वाले हैं। सीएम योगी, वेस्टर्न यूपी में 255 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस कड़ी में मुख्यमंत्री योगी ने शामली पहुंचकर 581 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर दिया है। सीएम योगी का कहना है कि विकास और लोक कल्याण के ये तोहफे वेस्टर्न उत्तर प्रदेश की प्रगति को नई रफ्तार देते हुए विकसित यूपी के संकल्प को और ज्यादा सशक्त करेंगे। पश्चिमी यूपी के विकास के नजरिए से इन परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास को अहम माना जा रहा है। ये प्रोजेक्ट्स शामली, बिजनौर और गाजियाबाद की अलग-अलग विधानसभाओं को मिलेंगे।

सीएम योगी ने शामली को दिया 581 करोड़ का गिफ्ट

विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के क्रम में सीएम योगी सबसे पहले शामली पहुंचे और 581 करोड़ रुपये से ज्यादा लागत की तमाम विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किया।

आज मैं कह सकता हूं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए, यहां के किसानों और युवाओं के लिए, चौधरी चरण सिंह ने जो सपना देखा था, उस सपने को आज डबल इंजन की सरकार साकार कर रही है: योगी आदित्यनाथ

आज आस्था की वकालत करने वाले पहले जय श्रीराम कहने पर चलाते थे गोली

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने शामली में कहा कि जो लोग आज आस्था की वकालत करते दिख रहे हैं, ये लोग 2017 के पहले जय श्रीराम बोलने पर लाठी मारते थे। गोली चलाते थे। ये लोग कावंड़ यात्रा को प्रतिबंधित करते थे और कृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन को रोकते थे। ये लोग रामनवमी की शोभायात्रा नहीं निकलने देते थे। साथ ही, धार्मिक स्थलों की संपत्ति पर कब्जा भी करते थे।

वेस्टर्न यूपी को सीएम योगी देंगे तोहफे

अपने पश्चिमी यूपी के दौरे पर पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके इसकी जानकारी भी दी थी। सीएम योगी ने पोस्ट किया था, 'पश्चिमी उत्तर प्रदेश आज विकास, जनकल्याण और जनविश्वास की नई ऊर्जा से आलोकित होगा। जनपद शामली, बिजनौर और गाजियाबाद के विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों में 2,452 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 255 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा।'

आंगनवाड़ी कर्मियों को भी दिए जाएंगे नियुक्ति पत्र

सीएम योगी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'इस अवसर पर जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र, चेक, चाबियां, लैपटॉप, प्रमाण-पत्र एवं प्रशस्ति-पत्र वितरित किए जाएंगे और नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को नियुक्ति-पत्र भी दिए जाएंगे। विकास और लोक-कल्याण की ये सौगातें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की प्रगति को नई गति प्रदान करते हुए 'विकसित उत्तर प्रदेश' के संकल्प को और अधिक सशक्त करेंगी।'

लखनऊ में CM योगी ने की IT विभाग के कार्यों की समीक्षा

इससे पहले, बीते गुरुवार को CM योगी ने लखनऊ में सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान, सीएम योगी ने यूपी को रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर और अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों का नेशनल लेवल पर लीडर बनाने के लिए बड़ा एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

नोएडा में 75 एकड़ में विकसित होगा पार्क फॉर रोबोटिक्स

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नोएडा में 75 एकड़ एरिया में विकसित होने वाली 'पार्क फॉर रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जीपीयू क्लस्टर्स एंड एडवांस्ड टेक्निकल इनोवेशन प्रोजेक्ट, उत्तर प्रदेश को विश्वस्तरीय रोबोटिक्स एवं एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग का आधार देगा। इससे पहले, सीएम योगी ने बताया था कि यूपी 75 हजार एकड़ के भूमि बैंक के साथ देश-दुनिया के निवेशकों का स्वागत कर रहा है। यूपी ने 36 अलग-अलग सेक्टरों के लिए पॉलिसी बनाई हैं, जिससे निवेशकों को सही सेक्टर चुनने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें- यूपी के 18 शहरों में चलेंगी ई-बसें, सरकारी वकीलों को भी योगी सरकार का तोहफा; पढ़ें कैबिनेट के बड़े निर्णय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।