1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी सरकार ने पुलिस में किया बड़ा फेरबदल, 21 IPS अधिकारियों के तबादले

योगी सरकार ने पुलिस में किया बड़ा फेरबदल, 21 IPS अधिकारियों के तबादले

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Niraj Kumar
 Published : Feb 04, 2026 10:53 pm IST,  Updated : Feb 04, 2026 11:35 pm IST

उत्तर प्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा के 21 अधिकारियों को ट्रांसफर कर दिया गया है। इस संबंध में सरकार का आदेश जारी कर दिया गया है।

Yogi Adityanath- India TV Hindi
योगी आदित्यनाथ, सीएम, यूपी Image Source : PTI

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार ने कानून व्यवस्था को और ज्यादा चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से  21 आईपीस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इस लिस्ट में एडीजी, आईजी और डीआईजी स्तर के कई सीनियर अधिकारी शामिल हैं।

लखनऊ जोन के एडीजी पद से सुजीत पांडेय का ट्रांसफर

प्रशासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक लखनऊ और अयोध्या जैसे बड़े और अहम नगरों की बड़े बदलाव किए गए हैं। लखनऊ जोन के एडीजी पद पर तैनात सुजीत पाण्डेय (1994 बैच) को अब उन्हें पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन एवं आपात सेवाएं मुख्यालय, लखनऊ में तैनात किया गया है।

प्रवीण कुमार को मिला प्रोमोशन, लखनऊ जोन के एडीजी बने

वहीं 2001 बैच के आपीएएस अधिकारी प्रवीण कुमार को प्रमोट कर लखनऊ जोन का एडीजी बनाया गया है। वे अब तक  अयोध्या रेंज के आईजी पद पर तैनात थे। के.एस. इमैन्युअल (2003 बैच) को आईजी, ईओडब्ल्यू से हटाकर आईजी/जीएसओ (पुलिस महानिदेशक) के पद पर तैनात किया गया है।

गौतम बुद्ध नगर की कमान संभालेंगी अनुकृति शर्मा

वहीं कई जिलों के एससपी और एसपी भी बदले गए हैं। संभल की अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा को अपर पुलिस उपायुक्त,पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद् नगर में तैनात किया गया है। डॉ. कौस्तुभ (2015 बैच) को जौनपुर से हटाकर गोरखपुर का नया एसएसपी बनाया गया है, जबकि यहाँ तैनात राज करन नैय्यर को गाजियाबाद कमिश्नरेट भेजा गया है। 

अविनाश पाण्डेय को मिली मेरठ की जिम्मेदारी

अविनाश पाण्डेय (2015 बैच) मेरठ के नए एसएसपी होंगे। यहां तैनात विपिन टाडा को कानपुर कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। अभिनन्दन (2014 बैच) को बस्ती से हटाकर सहारनपुर का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है।

यहां क्लिक कर डिटेल लिस्ट देखें

इन महिला अधिकारियों का भी हुआ ट्रांसफऱ

ख्याति गर्ग:को मुरादाबाद पीएसी से ट्रांसफर कर खीरी (लखीमपुर) भेजा गया है। वे  खीरी (लखीमपुर) की नई एसपी होंगी। चारू निगम को गाजियाबाद पीएसी से ट्रांसफर कर सुलतानपुर का एसपी बनाया गया है। अपर्णा रजत कौशिक का अमेठी से ट्रांसफर कर मीरजापुर का नया नया एसपी नियुक्त किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।