1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर से काठमांडू तक के लिए एसी बसें चलाएगी योगी सरकार, जानें टाइमिंग और किराया

गोरखपुर से काठमांडू तक के लिए एसी बसें चलाएगी योगी सरकार, जानें टाइमिंग और किराया

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 22, 2023 02:07 pm IST,  Updated : Mar 22, 2023 02:07 pm IST

गोरखपुर और काठमांडू के बीच मकर संक्रांति से ही बस सेवा शुरू करने का प्लान बनाया गया था, और इसके लिए राप्तीनगर डिपो की जनरथ बस को तैयार भी कर लिया गया था, लेकिन सर्विस शुरू नहीं हो सकी।

Gorakhpur to Kathmandu Bus, Gorakhpur to Kathmandu Bus Service, India to Nepal Bus Service- India TV Hindi
गोरखपुर से काठमांडू के बीच जल्द ही बस सेवा शुरू की जाएगी। Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से नेपाल की राजधानी काठमांडू तक जल्द ही एसी बसों की सेवा शुरू होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों शहरों के बीच बस सर्विस शुरू करने के लिए रोडवेज हेडक्वॉर्टर ने गोरखपुर डिपो को बस आवंटित कर दी है। बता दें कि बस सेवा शुरू करने के लिए भारत और नेपाल सरकार की अनुमति पहले ही मिल चुकी है। इस रूट के लिए परिवहन विभाग परमिट भी जारी कर चुका है और किराया एवं स्टॉपेज भी तय कर लिए गए हैं। यह बस सोनौली और बुटवल के रास्ते काठमांडू तक जाएगी।

मकर संक्रांति को ही शुरू होने वाली थी सर्विस

बता दें कि गोरखपुर और काठमांडू के बीच मकर संक्रांति से ही बस सेवा शुरू करने का प्लान बनाया गया था, और इसके लिए राप्तीनगर डिपो की जनरथ बस को तैयार भी कर लिया गया था, लेकिन सर्विस शुरू नहीं हो सकी। यात्रियों को बस की यात्रा के लिए टिकट गोरखपुर स्टेशन कैंपस में ही काउंटर पर मिलेगा। गोरखपुर से काठमांडू तक प्रति व्यक्ति किराया 1,005 रुपये होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बस शाम 4 बजे गोरखपुर से चलेगी और शाम 6 बजे सोनौली पहुंचेगी। सौनौली में 15 मिनट रुकने के बाद कुल 13 घंटे की यात्रा कर अगली सुबह 5 बजे काठमांडू पहुंचेगी।

गोरखपुर में ही की जाएगी बस की मेंटेनेंस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बसों की साफ-सफाई और मेंटेनेंस गोरखपुर की वर्कशॉप में ही होगा। परिवहन निगम पहले ही गोरखपुर से काठमांडू तक एसी बस सर्विस शुरू करने वाला था, लेकिन पहले विधानसभा चुनाव आ गया और फिर विदेश मंत्रालय की मंजूरी मिलने में लंबा समय लग गया। अब जबकि इस बस सेवा को शुरू करने की इजाजत मिल चुकी है, ऐसे में इस बस सेवा के जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।