1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में युवक ने 4 दिन में की दो शादियां, एक से प्रेम विवाह, दूसरी से अरेंज मैरिज; 24 दिन की बेटी की जिंदगी बर्बाद

यूपी में युवक ने 4 दिन में की दो शादियां, एक से प्रेम विवाह, दूसरी से अरेंज मैरिज; 24 दिन की बेटी की जिंदगी बर्बाद

 Reported By: Imran Laeek, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Nov 18, 2025 10:04 pm IST,  Updated : Nov 18, 2025 10:14 pm IST

अनिल कपूर की फिल्म घरवाली - बाहर वाली को चरितार्थ कर दिखाया है संगम नगरी प्रयागराज के एक युवक ने...। युवक ने एक से प्रेम विवाह दूसरी से अरेंज मैरिज किया। 4 दिन के भीतर दो शादी करने वाला दूल्हा अब सलाखों के पीछे है।

शिवांगी और खुशबू की तस्वीर- India TV Hindi
शिवांगी और खुशबू की तस्वीर Image Source : REPORTER

प्रयागराज में एक डिलीवरी ब्वॉय ने पहली शादी की बात छिपाकर दूसरी युवती से शादी कर ली। दोनों शादी में सिर्फ 4 दिन का ही अंतर रहा। इसकी जानकारी हुई तो दोनों पत्नियों ने विरोध किया। युवक ने दोनों से किनारा कर लिया। अब दोनों पत्नियों ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई क़ी है। दोनों पत्नियां एक साथ थाने पहुंच गईं। पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जिस लड़की से की लव मैरिज उससे 24 दिन की बेटी

गिरफ्तार युवक सरायइनायत का है। इसका नाम राहुल उर्फ़ रामकृष्ण दुबे है। ये फ़ूड डिलेवरी का काम करता हैं। पहली शादी 25 साल की खुशबू से प्रेम विवाह किया। दोनों की मुलाक़ात एक समारोह में हुई थी। जिससे 24 दिन की बच्ची है। दूसरी शादी शिवांगी से किया जिसकी उम्र करीब 20 साल है। 

ऐसे खुली युवक की पोल

दोनों पत्नियों को राम कृष्ण दुबे उर्फ राहुल की इस धोखेबाजी का एहसास तब हुआ जब राहुल की पहली पत्नी की बात दूसरी पत्नी से हुई। दोनों पत्नियों का आरोप है राहुल दोनों पत्नियों के साथ मारपीट करता था और 24 दिन की मासूम की भी गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। पहली पत्नी को शहर में जबकि दूसरी पत्नी को गांव में रखता था।

जेल भेजा गया युवक

पकड़ा न जाए इसलिए पहली पत्नी को कुछ महीने गोरखपुर में भी रखा। दोनों पत्नियों ने आरोपी पति राहुल, उसके पिता - मां व दो देवरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में सरायइनायत थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया है, तो वहीं सरायइनायत थाने ने कि पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर जेल भी दी है। वहीं दोनों पत्नियों ने सरकार से न्याय की मांग की है। दोनों का कहना है कि उसे धोखा मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।