1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘‘तीन महीने के बाद तुम्हारी हत्या पक्की है’’, पूर्व विधायक को मिली धमकी, मचा हड़कंप

‘‘तीन महीने के बाद तुम्हारी हत्या पक्की है’’, पूर्व विधायक को मिली धमकी, मचा हड़कंप

 Published : Feb 14, 2025 12:56 pm IST,  Updated : Feb 14, 2025 01:01 pm IST

पूर्व विधायक ने बताया कि धमकी देने वाले ने अपने पोस्ट में लिखा था कि इस काम के लिए उसने 20 लाख रुपये की सुपारी भी ली है। शिकायत के आधार पर थाना अल्लाहगंज में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Death Threat- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : META AI

शाहजहांपुर (उप्र): उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता एवं पूर्व विधायक को एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर तीन महीने में उनकी हत्या करने की धमकी दी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने हत्या के लिए 20 लाख रुपये की सुपारी मिलने की बात भी कही है। 

Related Stories

फेसबुक पर पोस्ट पर मिली धमकी

पूर्व विधायक शरदबीर सिंह ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र के कस्बा मिर्जापुर में रहने वाले सर्वेंद्र प्रताप सिंह नामक व्यक्ति ने 12 फरवरी को फेसबुक पर पोस्ट कर धमकी दी थी कि वह तीन महीने में उनकी हत्या कर देगा। पूर्व विधायक सिंह ने बताया कि धमकी देने वाले ने अपने पोस्ट में लिखा था कि इस काम के लिए उसने 20 लाख रुपये की सुपारी भी ली है।

धमकी से पूरा परिवार भयभीत

इसके बाद उसने 13 फरवरी को सोशल मीडिया पर फिर से एक पोस्ट किया, जिसमें उसने कहा कि ‘‘तीन महीने के बाद तुम्हारी हत्या पक्की है’’। इस घटना के कारण सिंह का पूरा परिवार भयभीत है। पूर्व विधायक का कहना है कि आरोपी से उनकी ना तो कभी मुलाकात हुई और ना ही वह उस व्यक्ति को जानते हैं। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश एस.ने शुक्रवार को बताया कि पूर्व विधायक शरदबीर सिंह बृहस्पतिवार को उनसे मिले थे और उन्होंने अपनी शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर थाना अल्लाहगंज में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

आरोपी की तलाश जारी

एसपी ने कहा कि पूर्व विधायक के पास पहले से ही सुरक्षा मौजूद है, इसके बावजूद उन्होंने अल्लाहगंज थाना प्रभारी ओम प्रकाश को उनकी सुरक्षा व्यवस्था करने एवं सुरक्षा की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। राजेश ने बताया कि उन्होंने साइबर प्रकोष्ठ की एक टीम बनाई है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी टीम का गठन किया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। (भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।