1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में गमला के बाद अब लग्जरी कार से बकरियां चोरी, युवक को एक गलती पड़ गई भारी और हो गया अरेस्ट

यूपी में गमला के बाद अब लग्जरी कार से बकरियां चोरी, युवक को एक गलती पड़ गई भारी और हो गया अरेस्ट

 Published : Oct 30, 2024 08:44 am IST,  Updated : Oct 30, 2024 08:54 am IST

यूपी में चोरी के अजब-गजब मामले सामने आ रहे हैं। गमला चोरी के बाद अब कार से बकरियां चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लग्जरी कार से बकरियां चोरी- India TV Hindi
लग्जरी कार से बकरियां चोरी Image Source : INDIA TV

बांदाः आपने सोने चांदी और रुपयों की चोरी के बारे में तो खूब सुना होगा लेकिन यूपी में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपकी आंखे खुली की खुली रह जाएगी। यूपी के बांदा जिले में लग्जरी कार से बकरी चोरी का मामला सामने आया है। युवक कई बकरियां चोरी करके ले जा रहा था लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी की कार में आठ बकरियां थी। पुलिस ने बकरियों और कार को जब्त कर लिया है। 

कार से 8 बकरियां बरामद

यहा मामला बांदा जिले के बिसंडा थाना अंतर्गत ग्राम परसेटा का है। यहां के रहने वाले एक व्यक्ति में पुलिस थाने में सूचना दी कि उसकी बकरियां चोरी हो गई है। बकरी चोरी का मामला दर्ज करने के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने सेंट्रो कार को रोककर तलाशी ली। पुलिस को कार के अंदर 8 बकरियां बरामद हुई। साथ ही एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया। 

लंबे समय से बकरी कर रहा था चोरी

पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कि तो उसने बताया कि वो अपने दो साथियों के साथ आसपास के गांवों से बकरियां चोरी करके पड़ोसी जिलों में बेच देता है। ये काम वह काफी समय से कर रहा है मगर इस बार वह गच्चा खा गया और पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) का कहना है कि बकरी चोरी की सूचना मिली थी। इसको लेकर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर बकरियों को बरामद किया है और अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

नोएडा में बीएमडब्ल्यू कार से गमला चोरी का मामला आया था सामने

इससे पहले अभी हाल में ही यूपी नोएडा में बीएमडब्ल्यू कार से एक महिला ने आवासीय सोसायटी से फूल का गमला चोरी करते हुए पकड़ी गई थी। नोएडा के सेक्टर-18 में गमला चोरी करते हुए महिला की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। सोशल मीडिया में इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में महिला को 25 अक्टूबर की आधी रात के आसपास सड़क के किनारे बीएमडब्ल्यू को रोकने के बाद चोरी करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में एक अन्य व्यक्ति को भी जल्दी से बाहर निकलने के लिए दरवाजा खुला रखते हुए पकड़ा गया था।

रिपोर्ट- पंकज द्विवेदी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।