Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. हक़ीक़त क्या है
  4. हकीकत क्या है: 'चक्का जाम' पर ग्राउंड रिपोर्ट
Published : Feb 06, 2021 09:14 pm IST, Updated : Feb 09, 2021 09:42 pm IST

हकीकत क्या है: 'चक्का जाम' पर ग्राउंड रिपोर्ट

नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने आज शनिवार को देशभर में चक्का जाम का आवाह्न किया था। दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड को छोड़कर देश के बाकी राज्यों में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का चक्का सम्पन्न हुआ और 3 बजे एक मिनट के लिए वाहनों के हॉर्न बजाकर चक्का जाम को समाप्त किया गया। हालांकि, इस दौरान एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं को नहीं रोका गया। वहीं गृह मंत्रालय ने दिल्ली के सिंघु, गाजीपुर और टिकरी बॉर्डर पर शनिवार (6 फरवरी) रात 12 बजे तक के लिए इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी किसानों के 'चक्का जाम' को देखते हुए गृह मंत्रालय ने ये फैसला लिया है।

Latest Videos

Advertisement