Thursday, February 26, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. हक़ीक़त क्या है
  4. प्रधानमंत्री मोदी कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित 100 जिलों के जिलाधिकारियों से करेंगे संवाद
Published : May 13, 2021 10:20 pm IST, Updated : May 13, 2021 10:29 pm IST

प्रधानमंत्री मोदी कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित 100 जिलों के जिलाधिकारियों से करेंगे संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित देश के 100 जिलों के जिलाधिकारियों के साथ आगामी 18 और 20 मई को संवाद करेंगे। सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नौ राज्यों के 46 जिलाधिकारी पहली बैठक में शामिल होंगे वहीं 10 राज्यों के 54 जिलाधिकारी दूसरी बैठक में शिरकत करेंगे। कोविड-19 की स्थिति पर यह प्रधानमंत्री की पहली बैठक होगी जिसमें जिले के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी हिस्सा लेंगे। बता दें कि, इससे पहले प्रधानमंत्री सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कई दौर की बैठकें कर चुके हैं।

Latest Videos

Advertisement