1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. कुरुक्षेत्र
  4. BJP Vs Didi: कौन जीतेगा बंगाल की चुनावी जंग | देखिए कुरुक्षेत्र
Published : Apr 26, 2021 08:00 pm IST,  Updated : Apr 26, 2021 08:20 pm IST

BJP Vs Didi: कौन जीतेगा बंगाल की चुनावी जंग | देखिए कुरुक्षेत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर बांग्लादेशी घुसपैठियों और वसूली सिंडिकेट को संरक्षण देने का आरोप लगाया लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सीधा हमला करने से परहेज किया। अब तक अपनी हर चुनावी रैलियों में मुख्यत: ममता बनर्जी ही प्रधानमंत्री के निशाने पर रही हैं और वह उनपर ‘‘दीदी ओ दीदी’’ कहकर व्यंग्य करते नजर आए हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार, घुसपैठ, तस्करी, हिंसा और अवैध कारोबार को विकास का घोर दुश्मन करार देते हुए यह दावा भी किया कि आज के बंगाल में शांति, सुरक्षा और विकास की एक ललक दिख रही है और इसलिए वह भेदभाव से मुक्त और सद्भाव से युक्त व्यवस्था के लिए मतदान कर रहा है।

Advertisement