1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. चुनाव 50: ममता बनर्जी चोट मामले पर EC का बड़ा एक्शन
Published : Mar 14, 2021 09:02 pm IST,  Updated : Mar 14, 2021 10:40 pm IST

चुनाव 50: ममता बनर्जी चोट मामले पर EC का बड़ा एक्शन

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चोट मामले पर चुनाव आयोग ने रविवार को बड़ी कार्रावई की है। चुनाव आयोग ने IPS विवेक सहाय को निदेशक सुरक्षा के पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। विवेक सहाय पर जेड प्लस सिक्योरिटी में लापरवाही बरतने को लेकर चुनाव आयोग ने ये कार्रवाई की है। विवेक सहाय पर एक हफ्ते के भीतर चार्ज फ्रेम करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं आयोग ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी को 15 दिन के भीतर जांच पूरी करने का आदेश दिया है।

Advertisement