1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. केजरीवाल सरकार ने पुलिस से वापस मांगी DTC की सभी बसें
Published : Feb 04, 2021 01:38 pm IST,  Updated : Feb 04, 2021 02:00 pm IST

केजरीवाल सरकार ने पुलिस से वापस मांगी DTC की सभी बसें

किसान आंदोलन में ड्यूटी कर रहे हजारों पुलिसकर्मियों को अब DTC की बस नहीं मिलेगी। दिल्ली सरकार ने दिल्ली पुलिस को बस देने से इनकार कर दिया है। दिल्ली सरकार का कहना है कि DTC की तकरीबन 10% बस दिल्ली पुलिस की सेवा में हैं जबकि दिल्ली की बसों में अब भी कोरोना की वजह से स्टैंडिंग अलाउड नहीं है। इसलिए अब दिल्ली पुलिस को बस देना मुमकिन नहीं है। वहीं इस पर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोला है।

Advertisement