1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. अमेरिका के कैपिटॉल हिल के पास फायरिंग
Published : Apr 02, 2021 11:53 pm IST,  Updated : Apr 02, 2021 11:55 pm IST

अमेरिका के कैपिटॉल हिल के पास फायरिंग

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी के कैपिटॉल हिल के पास फायरिंग की खबर सामने आ रही है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने सभी एंट्री-एग्जिट गेट बंद कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी संसद की राजधानी वॉशिंगटन डीसी स्थित कैपिटल परिसर में शुक्रवार को लॉकडाउन लगा दिया गया। कैपिटॉल हिल के पास बैरिकेड से कार की टक्कर के बाद 2 पुलिस अफसर घायल हो गए। संदिग्ध हमलावर को गोली मार दी गई है। खतरे को देखते हुए यूएस कैपिटॉल हिल को बंद कर दिया गया है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में गोलियां चलने का दावा भी किया गया है।

Advertisement