1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. उत्तराखंड आपदा में मरने वालों की संख्या पहुंची 32, बचाव अभियान अभी भी जारी
Published : Feb 10, 2021 07:00 am IST,  Updated : Feb 10, 2021 07:00 am IST

उत्तराखंड आपदा में मरने वालों की संख्या पहुंची 32, बचाव अभियान अभी भी जारी

तपोवन टनल में फंसे मजदूरों को निकालने का काम युद्धस्तर पर जारी है। आईटीबीपी ने एक बयान जारी कर रहा कि सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर टनल को साफ करने का काम जारी है जिससे अंदर फंसे मजदूरों को निकाला जा सके। वहीं एनटीपीसी के तबाह हो गए बांध के पास छोटी बस्ती में कई परिवार को टनल के भीतर फंसे अपनों के बारे में खुशखबरी का इंतजार है। उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार को हिमखंड टूटने की त्रासदी के बाद तपोवन की टनल में फंसे लोगों के रिश्तेदारों को उनके सकुशल निकलने का इंतजार है। परियोजना से जुड़ी टनल के भीतर फंसे 30-35 लोगों को निकालने के लिए अभियान में कई एजेंसियां जुटी हुई हैं।

Advertisement