Published : Jul 05, 2021 11:11 pm IST, Updated : Jul 05, 2021 11:40 pm IST
दिल्ली-एनसीआर, गुरुग्राम और रोहतक में भूकंप
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, रोहतक और अन्य क्षेत्रों में रात 10.36 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर के पास पाया गया।