1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. प. बंगाल: रथों में तोड़फोड़ पर भड़की बीजेपी
Published : Feb 27, 2021 11:21 pm IST,  Updated : Feb 27, 2021 11:36 pm IST

प. बंगाल: रथों में तोड़फोड़ पर भड़की बीजेपी

पश्चिम बंगाल में चुनाव के ऐलान-ए-जंग के साथ ही गुंडागर्दी और पत्थरबाजी भी शुरू हो गई है। कोलकाता में बीजेपी के इलेक्शन सेंटर में तोड़फोड़ हुई है। बीजेपी का आरोप है कि टीएमसी के गुंडों ने रात के अंधेरे में पत्थरबाजी की और उसके रथों को नुकसान पहुंचाया। इस घटना से भड़की बीजेपी ने कहा कि बंगाल में टीएमसी के अब सिर्फ 63 दिन बचे हैं। बीजेपी ने कहा कि रात के अंधेरे में टीएमसी के लोग उसकी रथों में तोड़फोड़ करने के साथ ही एलईडी तक चुरा कर ले गए।बीजेपी ने इस घटना का वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो कोलकाता के कादापाड़ा इलाके का है जहां गोदाम में बीजेपी के प्रचार रथ खड़े थे। इस हमले में कई रथों के शीशे टूट गए।

Advertisement