1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. रेल रोको आंदोलन: कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी
Published : Feb 18, 2021 04:14 pm IST,  Updated : Feb 18, 2021 04:18 pm IST

रेल रोको आंदोलन: कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी

पहले ट्रैक्टर परेड फिर चक्का जाम और आज रेल रोको आंदोलन। कृषि कानून के ख़िलाफ़ किसान एक बार फिर फुल एक्शन में हैं और इस बार उनके प्रदर्शन का अड्डा है रेलवे ट्रैक। 4 घंटे के रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया गया है लेकिन पटना में समय से पहले ही ये आंदोलन शुरू कर दिया गया था। प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रैक पर पहुंचे गए, पटरियों पर लेट गए और ट्रेन भी रोक दी। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने सभी को ट्रैक से हटाया।

Advertisement