1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. हरियाणा में ‘गोरख धंधा’ शब्द के इस्तेमाल पर लगाया बैन
Published : Aug 19, 2021 09:37 am IST,  Updated : Aug 19, 2021 09:52 am IST

हरियाणा में ‘गोरख धंधा’ शब्द के इस्तेमाल पर लगाया बैन

हरियाणा की खट्टर सरकार ने शब्द ‘गोरखधंधा’ के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है जिसका इस्तेमाल आमतौर पर अनैतिक कृत्यों का वर्णन करने के लिए किया जाता है। बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गोरखनाथ समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस संबंध में निर्णय लिया। प्रतिनिधिमंडल ने खट्टर से इस शब्द के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया क्योंकि यह संत गोरखनाथ के अनुयायियों की भावनाओं को आहत करता है।

Advertisement